Zainab Abbas angry on Pakistan Team: पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना की है.PAK पूर्व क्रिकेटर नसीर अब्बास की बेटी जैनब पाकिस्तान की सबसे मशहूर स्पोर्ट्स एंकर हैं. उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट शेयर कर पाकिस्तानी क्रिकेट की आलोचना की है. पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा, अगर फहीम नहीं होते तो ब्लेम गेम शुरू हो गया होता. 148 रन चेज़ करने थे, अगर टारगेट 170 से ज़्यादा होता तो क्या होता? 48 डॉट बॉल... मिडिल ऑर्डर का स्ट्राइक रेट 83.3, 66.6 और 46.15 रहा." जैनब अब्बास का यह पोस्ट पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहा है.
Far from a complete game for Pakistan in this T20 WC opener, if not for Faheem the blame game would have started. 148 to chase, what will happen if the target is 170 plus? 48 dot balls .. strike rates of 83.3,66.6 and 46.15 from the middle order.
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) February 7, 2026
जीत के बाद भी पाकिस्तानी फैन्स गुस्से में
पाकिस्तान को मिली जीत के बाद पाकिस्तान के फैन्स काफी गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं. फैन्स पूरी तरह से नाखुश हैं. बता दें कि निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ के 11 गेंद में 29 रन की मदद से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया.
This shitty team is struggling with NED #PAKvsNED pic.twitter.com/FYeTGgLZDk
— Vtechnical (@Vtechnical4) February 7, 2026
Pak doing what they are famous for , NED. Is fcking them 🤣🤣🤣🤣🤣🤣#T20WC2026 , #PAKvNED pic.twitter.com/amQS3HwCdK
— Roo 😎 🏏🇳🇵 (@Sattu_Ro45) February 7, 2026
🚨 PAKISTANI FANS STARTED ROASTING BABAR AZAM 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 7, 2026
Angry Fan said - "Babar Azam is the biggest weak link of Pakistan's T20 side. He should be dropped from the next match"
BTW, Tuk-tuk Babar Azam scored just 15(18) vs Netherlands 😆
A must watch video 😅 pic.twitter.com/WwjjfbKR7j
Pakistan fans literally crying.#PAKvNED
— FaRan (@badebhayya365) February 7, 2026
Must watch video.😂😂😂 pic.twitter.com/78lEQjxJAN
148 रन बनाने में पसीने छूटे
जीत के लिये 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद दो विकेट पर 90 रन था लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवाये, एक समय 16 . 1 ओवर में 7 विकेट पर स्कोर 114 रन था और उसे जीत के लिये 34 रन की जरूरत थी. आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 29 रन चाहिये थे. अशरफ ने लोगान वान बीक की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाया और आखिरी ओवर में चौका जड़कर मैच तीन गेंद बाकी रहते पाकिस्तान के नाम किया.
इससे पहले ओडाउड ने अशरफ का कैच 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छोड़ा था जब वह सात रन पर थे. नीदरलैंड को इस कैच के छूटने की भारी कीमत चुकानी पड़ी .
टी20 विश्व कप से पहले मैदान के बाहर की सुर्खियों ने पाकिस्तान की तैयारी को प्रभावित किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें- PAK vs NED: जीता मैच हार गया नीदरलैंड, इन 6 गेंदों ने छीन ली जीत, आखिरी समय में ऐसे पलट गया पूरा मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं