विज्ञापन

PAK vs NED: जीता मैच हार गया नीदरलैंड, इन 6 गेंदों ने छीन ली जीत, आखिरी समय में ऐसे पलट गया पूरा मैच

Pakistan T20 World Cup 2026: नीदरलैंड के खिलाफ मैच को पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीत लिया. भले ही पाकिस्तान को जीत मिली लेकिन नीदलैंड ने अपने खेल से मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया

PAK vs NED: जीता मैच हार गया नीदरलैंड, इन 6 गेंदों ने छीन ली जीत, आखिरी समय में ऐसे पलट गया पूरा मैच
Pakistan vs Netherlands: सांस रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान की जीत

Pakistan in T20 World Cup 2026:  पाकिस्तान ने नीदरलैंड (PAK vs NED) को 3 विकेट हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में आपना पहला मैच जीत लिया, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान ने क्रिकेट खेला उसे देखकर पाकिस्तानी फैन्स की सांसें अटक गई होगी. दरअसल, एक समय पाकिस्तान हार के कगार पर थी, पाकिस्तान के 7 विकेट पर 114 रन पर गिर गए थे. ऐसा लग रहा था कि नीदरलैंड की टीम उलटफेर करने में सफल हो जाएगी लेकिन किस्मत ने पाकिस्तान का साथ दिया और आखिरी में 3 विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही. 

इन 6 गेंदों ने छीन ली जीत, ऐसे पलट गया पूरा मैच

18 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 119 रन 7 विकेट पर था. क्रीज पर शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ मौजूद थे. मैच का रोमांच अपने चरम पर था. नीदरलैंड की टीम इतिहास रचने के करीब थी. पाकिस्तान के फैन्स की सांसें थम गई थी. पाकिस्तान की हालत खराब थी. ऐसे में 19वां ओवर नीदरलैंड की ओर से लोगान वैन बीक लेकर आए थे. लोगान वैन बीक एक उम्मीद लेकर आए थे लेकिन आज किस्मत फहीम अशरफ के साथ थी. 19वां ओवर की पहली गेंद पर फहीम ने शानदार छक्का लगाया जिससे पाकिस्तान की उम्मीद जगी. 

दूसरी गेंद पर छूटा कैच

दूसरी गेंद पर फहीम ने दो रन लिए. लेकिन यहां मैक्स ओ'डॉड से गलती हो गई, उन्होंने फहीम का कैच टपका दिया. यदि फहीम यहां आउट हो जाते तो पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना मुश्किल हो जाता है. कहते हैं न कैच छोड़े मैच गंवाया, ऐसा ही नीदरलैंड के साथ हुआ, मैक्स ओ'डॉड के कैच छोड़ने के बाद फहीम ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया. 

इसके बाद तीसरी गेंद पर फहीम ने छक्का लगाकर नीदरलैंड की उम्मीद को एक और बड़ा झटका दिया. अब यहां से पाकिस्तान जीत के करीब पहुंच गया था. 

चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना, पांचवीं गेंद पर फहीम ने छक्का लगाया और मैच को लगभग खत्म कर दिया. छठी गेंद पर चौका और नीदरलैंड की उम्मीद खत्म हो गई. 

आखिरी ओवर में 5 रन की दरकार, फहीम ने पाकिस्तान के लिए जीत लिया मैच 

अब आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. आखिरी ओवर में तीन गेंद खेलकर पाकिस्तान ने मैच जीत लिया और अपनी इज्जत बचा ली. फहीम ने मैच में 10 गेंद पर 25 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. फहीम के साथ क्रीज पर शाहीन नाबाद रहे, शाहीन ने 9 गेंद पर 5 रन की पारी खेली. 

इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और 19.5 ओवर में 147 रन बनाए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच को जीत लिया. साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की ओर से 47 रन की पारी खेली, फहीम अशरफ को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com