ICC appeal to Pakistan: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान (Pakistan) सरकार द्वारा जारी उस बयान पर संज्ञान लिया है, जिसमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अपनी राष्ट्रीय टीम को चुनिंदा मैचों में खेलने का निर्देश दिया है. साथ ही, पैतृक संस्था ने जारी बयान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अहम अपील भी की है. हालांकि, आईसीसी अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से औपचारिक बातचीत का इंतजार कर रही है, लेकिन पैतृक संस्था ने जारी बयान में कहा है कि चुनिंदा मैचों में भागीदारी का नजरिया किसी वैश्विक खेल आयोजन की मूल अवधारणा के अनुरूप नहीं है. और इसमें चयनित समी टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं.
ICC ने जारी बयान में कहा कि हमारे टूर्नामेंट खेल की निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धात्मक संतुलन, निरंतरता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं, और चयनात्मक या चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है. जहां आईसीसी राष्ट्रीय नीतियों के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, वहीं यह फैसला वैश्विक क्रिकेट खेल और दुनिया भर के प्रशंसकों के हित में नहीं है. इसमें पाकिस्तान क्रिकेट के भी करोड़ों फैंस शामिल हैं.
बयान में आगे कहा गया है, 'हम उम्मीद करते हैं कि पीसीबी इस निर्णय के दूरगामी और महत्वपूर्ण परिणामों पर गंभीरता से विचार करेगा क्योंकि इसका असर वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था. पाकिस्तान खुद इसका सदस्य और लाभार्थी है. आईसीसी की प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सफल आयोजन को सुनिश्चित करना है, और यह ज़िम्मेदारी पीसीबी सहित सभी सदस्य बोर्डों की भी है. हम उम्मीद करते हैं कि पीसीबी सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करने वाला और आपसी सहमति से स्वीकार्य समाधान तलाशेगा.
यह भी पढ़ें:
भारत के खिलाफ नहीं खेला, तो पाकिस्तान के हाथ में आएगा कटोरा, होगा इतना मोटा नुकसान, डिटेल से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं