हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan) के लिए शानदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बनाई थी. इस वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान ने सुपर 12 स्टेज पर दबदबा दिखाया था लेकिन टीम उसे आगे नहीं ले जा सकी. टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत पर पाकिस्तान की 10 विकेट की ऐतिहासिक जीत (India vs Pakistan) में रऊफ ने अहम रोल निभाया था.
इसके कुछ दिन बाद 28 वर्षीय रऊफ ने एमएस धोनी (MS Dhoni) द्वार साइन की गई सीएसके की जर्सी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान को धन्यवाद कहा था. धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था लेकिन 2021 के वर्ल्ड कप के दौरान वो मेंटर के तौर पर भारतीय दल का हिस्सा थे. रऊफ ने अब खुलासा किया है कि उन्हें एमएसडी की ये जर्सी कैसी मिली.
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ‘द ग्रेड क्रिकेटर' के पॉडकास्ट में कहा, “मैं पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बाद एमएस धोनी से मिला था. मैंने उनसे अपनी एक शर्ट देने के लिए कहा था. लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे सीएसके की जर्सी चाहिए न कि टीम इंडिया की. उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे वह जरूर भेजेंगे. आखिरकार जब मैं ऑस्ट्रेलिया में था तब मुझे यह मिल गया."
रऊफ ने ये भी बताया कि 2018-19 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्हें भारतीय टीम का नेट गेंदबाज बनने का मौका मिला था. 28 वर्षीय क्रिकेटर ने याद किया कि कैसे एक सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया था.
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल?
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?* ‘विराट, शिखर और रोहित बने टीम के लिए चिंता का विषय', पूर्व दिग्गज का भारतीय तिकड़ी पर तीखा बयान
* शतकवीर Rishabh Pant के लिए ‘गर्लफ्रेंड' ईशा नेगी ने किया ये पोस्ट, देखिए उनकी कुछ दिलकश ताजा Pics
* “उसका तो ऐसा है चला तो चांद तक, नहीं तो शाम तक”, ऋषभ पंत पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का बयान
उन्होंने कहा, “भारतीय टीम के मैनेजर को कुछ ऐसे नेट गेंदबाज चाहिए थे जो ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर सकें. मुझे लगा कि मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को गेंदबाजी करने का यह एक शानदार मौका होगा. मैंने नेट्स में चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को गेंदबाजी की. हार्दिक पांड्या मेरे साथ गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अच्छा कर रहा हूं और उन्हें यकीन है कि मैं जल्द ही पाकिस्तान टीम के लिए खेलूंगा.”
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Haris Rauf, Mahendra Singh Dhoni, Hardik Himanshu Pandya, Pakistan, India, Cricket









