भारत ने रविवार को वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को वनडे सीरीज (England India ODI Series) में 2-1 से हरा दिया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम ने तीसरे मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज कर मैनचेस्टर में अपने इंग्लैंड दौरे का यादगार अंत किया. एक समय पर 71 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की मजबूत साझेदारी के दम पर मैच का अंत सफलतापूर्ण किया. मैच खत्म होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारतीय टीम (Team India) के टॉप ऑर्डर की नाकामी पर रोशनी डाली है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में रोहित शर्मा, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और विराट कोहली (Virat Kohli) की तिकड़ी ने टीम के लिए कुल मिलाकर सिर्फ 25 रन और तीसरे गेम में 35 रन जोड़े.
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में जाफर ने कहा, “जब-जब टॉप तीन ने रन बनाए हैं भारत ने हमेशा अच्छा खेला है, जो पिछले दो वनडे मैचों में नहीं हुआ है. यह कुछ ऐसा है जिसे देखने की जरूरत है. जाहिर है, हम जानते हैं कि विराट (कोहली) इस समय संघर्ष कर रहे हैं, शिखर धवन जंग लग रहा है, रोहित शर्मा भी उतने सुसंगत नहीं हैं जितना हम चाहते हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे वनडे में 247 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. जबकि आखिरी मैच में पांड्या और पंत ने टीम को संभाला. पंत ने नाबाद 125 रन की पारी खेली जबकि पांड्या ने 55 गेंदों में 71 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की और 42.1 ओवर में 260 रन को चेज करने में अहम रोल निभाया.
* शतकवीर Rishabh Pant के लिए ‘गर्लफ्रेंड' ईशा नेगी ने किया ये पोस्ट, देखिए उनकी कुछ दिलकश ताजा Pics
* “उसका तो ऐसा है चला तो चांद तक, नहीं तो शाम तक”, ऋषभ पंत पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का बयान
* 2019 वर्ल्ड कप में Ben Stokes ने लिया था ऐसा असाधारण कैच, जिसे नहीं भूल पाएगा विश्व क्रिकेट- Video
जाफर ने आगे कहा, “यह एक चिंता का विषय है (शीर्ष क्रम की विफलता) लेकिन अगर नंबर पांच, छह और सात इस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह रोहित शर्मा को किसी भी चीज़ से ज्यादा खुश करेगा."
उन्होंने कहा, “आठ नंबर की स्थिति भारत को देखने की जरूरत है. शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर... दो ऐसे लोग हैं जिन पर भारत को गौर करने की जरूरत है क्योंकि अगर हार्दिक (पांड्या) इस तरह की गेंदबाजी करते हैं तो इससे उन्हें (भारत) वहां एक ऑलराउंडर (नंबर आठ पद) खिलाने का मौका मिलता है.”
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं