- बाबर ने हैम्पशायर के खिलाफ हुए मैच में नाबाद 95 रनों की पारी खेली
- ससेक्स के खिलाफ हुए मैच में 54 गेंदों पर बनाए थे 83 रन
- इस पारी को यूट्यूब पर 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया था
पाकिस्तान (Pakistan Cricket team) के ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की लोकप्रियता इन दिनों आसमान छू रही है. इसकी झलक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान भी देखने को मिली. पाकिस्तान का यह बल्लेबाज टी20 ब्लास्ट (Vitality T20 Blast 2019) में समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब (Somerset County Cricket Club) की ओर से खेल रहा है. बाबर की लोकप्रियता का आलम यह है कि क्लब को लाइव प्रसारण के नए तरीके खोजने के लिए मजबूर कर दिया है. दरअसल समरसेट उन कुछ क्लबों में से एक है जो अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मैचों का लाइव प्रसारण करता है. टूर्नामेंट में समरसेट के पिछले मैच के दौरान पाकिस्तान में फैंस अपने इस स्टार बल्लेबाज की बल्लेबाजी को देखने के लिए इतने बेताब थे कि उन्होंने क्लब की वेबसाइट को क्रैश कर दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, समरसेट डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव बेन वॉरेन को अगले मैच से पहले क्लब की वेबसाइट को अपग्रेड करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
WI vs IND 3rd T20I: ऋषभ पंत ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का यह रिकॉर्ड...
It's time for Tom Banton and Babar Azam!
— Somerset Cricket (@SomersetCCC) August 4, 2019
Somerset need 216 to win #MIDvSOM #WeAreSomerset pic.twitter.com/MY5qeY3iqR
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वर्ल्डकप 2019 (World Cup 2019) में पाकिस्तान के लिए 474 रन बनाने वाले 24 वर्षीय बाबर आजम इस वक्त टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं. इस टूर्नामेंट में भी आजम अब तक छह पारियों में 267 रन बना चुके हैं. बाबर ने काउंटी में हैम्पशायर के खिलाफ हुए मैच में नाबाद 95 रनों की पारी खेली थी. वहीं ससेक्स के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 54 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली. बाबर की इस पारी को यूट्यूब पर 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया था. अब वह 18 अगस्त को एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में खेलेंगे.
फिलहाल पाकिस्तान टीम का कप्तान नहीं बनना चाहते बाबर आजम, बताई यह वजह..
आपको बता दें कि इस विस्फोटक बल्लेबाज को पाकिस्तान की टेस्ट टीम (Pakistan Cricket team) का कप्तान बनाने की भी मांग हो रही हैं. वर्ल्डकप में खराब प्रदर्शन के कारण कोच मिकी आर्थर (mickey Aurther) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को कप्तान बनाने की सिफारिश की है. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी आर्थर का समर्थन करते हुए कहा है कि बाबर आजम (Babar Azam) को टेस्ट तो सोहैल हारिस (Sohail Haris) को टी20 और वनडे टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए. हालांकि बाबर ने कहा कि वह फिलहाल टीम का कप्तान बनने के लिए तैयार नहीं है. वह बस अपने देश के लिए अधिक से अधिक रन बनाना चाहते हैं.
वीडियो: विराट कोहली के ऊपर इतना दबाव क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं