विज्ञापन

पाकिस्तान 110 पर ऑल-आउट: जोफ्रा आर्चर, ओली रॉबिनसन ने बरपाया कहर, 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

लॉर्ड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है और इस मुकाबले में पहली पारी में पाकिस्तान सिर्फ 110 रनों पर ऑल-आउट हो गई.

पाकिस्तान 110 पर ऑल-आउट: जोफ्रा आर्चर, ओली रॉबिनसन ने बरपाया कहर, 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट
Pakistan all-out for 110 Jofra Archer Ollie Robinson wreak havoc

हेडिंग्ल में फ्लॉब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी फैंस उम्मीद कर रहे थे कि टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करेगी. लेकिन हरकत करती गेंदों के खिलाफ पाक बल्लेबाजों का सरेंडर शुक्रवार को भी जारी रहा. लॉर्ड्स में हो रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 110 रनों पर समेट दी. जोफ्रा आर्चर, ओली रॉबिनसन ने जो कहर बरपाया, उसके सामने पाक बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. आलम यह रहा कि 9 बैटर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 180 रन की बड़ी बढ़त मिली है. 

पाकिस्तान के मात्र 2 बल्लेबाज दो अंकों में पहुंच सके. सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने 102 गेंदों पर 46 रन बनाए. वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे. इसके अलावा, साउद शकील ने 16 रन बनाए. शान मसूद 1, अब्दुल्ला शफीक 5, बाबर आजम 8, और मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर आउट हुए. इमाम-उल-हक इंजरी की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. उनकी जगह शान ने अवैस के साथ पारी की शुरुआत की थी. पाकिस्तान अपनी पहली पारी में महज 37.2 ओवर खेल पाया. 

ओवरकास्ट कंडीशन का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने 13 ओवर में 11 रन देकर 4, जोफ्रा आर्चर ने 11.2 ओवर में 26 रन देकर 3 और जोश टंग ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. इन तीन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की वजह से ही इंग्लैंड पहली पारी में 180 रन की बड़ी लीड ले सकी.

इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 248 रन से की. गस एटकिंसन और जोश टंग की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 290 तक पहुंचाया. एटकिंसन 46 गेंदों पर 45 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. टंग 48 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे.

पहले दिन टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने 77 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 का आंकड़ा शायद पार न करे, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉर्डन कॉक्स ने 55 और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 61 रन की पारी खेल टीम को संभाला था. 

यह भी पढ़ें: 'छह या सात कोच बैठे होते हैं' कोलंबो टेस्ट के बाद पूर्व भारतीय स्टार ने शुभमन गिल, गौतम गंभीर पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें: 'शानदार प्रदर्शन के लिए...' सोनल दिनुषा की जबरदस्त पारी पर आया गौतम गंभीर का रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Cricket, Jofra Chioke Archer, Oliver George Robinson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com