- बाबर का तूफानी अंदाज
- अब बाबर के निशाने पर हैं 8 दिग्गज
- क्या पास होंगे आजम ?
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अपनी बल्लेबाजी से हर दिन नित-नए आयाम लिख रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी का स्तर समय गुजरने के साथ ऊंचा ही होता जा रहा है. वनडे क्रिकेट में उनकी फॉर्म कितनी प्रचंड है, यह आप इससे समझ सकते हैं कि पिछली पांच पारियों में बाबर आजम ने चार शतक जड़े हैं. बुधवार को खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बाबर ने अपने करियर कां 17वां और लगातार तीसरा शतक जड़ा. इस रिकॉर्ड के साथ ही बाबर दो बार लगातार तीन शतक जड़ने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. अब जबकि चौथा वनडे (Pak vs WI 4th ODI) मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा, तो बाबर का एक बड़ा रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है. और वास्तव में यह रिकॉर्ड बनाने का बाबर के पास इससे अच्छा मौका नहीं ही है. पाकिस्तानी टीम अपने घर पर खेल रही है, तो सामने टीम भी विंडीज है, जिसके खिलाफ बाबर ने पहले ही मैच में शतक जड़कर कॉन्फिडेंस बटोर लिया है.
यह भी पढ़ें: बाबर आजम ने शतक जड़ तोड़ा विराट कोहली के ये बड़ा रिकॉर्ड
Babar Azam scores his 17th ODI century
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) June 8, 2022
Pakistan captain becomes the first batter in history of ODI cricket to score three successive hundreds on TWO occasions. No player has ever done this before.#PAKvWI #BabarAzam pic.twitter.com/ko6FLXB2uz
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
और यह बड़ा रिकॉर्ड है वनडे में सबसे ज्यादा लगातार शतक जड़ने का, जिस पर अभी फिलहाल कुमार संगकारा का कब्जा है. जी हां, वनडे इतिहास के करीब 41 साल में कुमार संगकारा ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार चार शतक जड़े हैं. अगर बाबर दूसरे वनडे में शतक बना देते हैं, तो वह संगकारा के वेरी-वेरी स्पेशल रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
यह भी पढ़ें: शादाब खान के इस कैच पर नहीं होगा यकीन, हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा दिखने वाला कैच
संगकारा के बाद लगातार तीन शतक जडने वालों की कतार बहुत ही लंबी है, लेकिन बाकियों में बाबर इस लिहाज से अव्वल हैं क्योंकि उन्होंने कारनामे को दो बार अंजाम दिया है. लगातार तीन शतक जड़ने वालों में उनके ही देश के जहीर अब्बास, सईद अनवर, हर्शल गिब्स, एबीडि विलियर्स, क्विंटन डिकॉक, रॉस टेलर, जॉनी बैर्यस्टो और विराट कोहली भी हैं. अब करोड़ों पाकिस्तानी की नजरें बाबर पर टिक गयी हैं. वजह यह है कि लगातार चौथे शतक के साथ न केवल बाबर श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, बल्कि वह विराट को भी पीछे छोड़ने के साथ ही लगातार तीन शतक जड़ने वाले आठ दिग्गजों को भी पीछे छोड़ देंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं