- बाबर ने अपना 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड खुशदिल को दिया
- पाक कप्तान बाबर आजम ने खड़े की मिसाल
- खुशदिल शाह ने नाबाद 41 रन बनाए
बाबर आजम (Babar Azam) अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने व्यवहार से भी दिल जीतने का काम कर रहे हैं. पाकिस्तान टीम का कप्तान बनने के बाद से बाबर अपनी टीम को बेहद खूबसूरती से मैनेज किया है. मुल्तान में खेले गए पहले वनडे (PAK vs WI) में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान दूसरों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता एक बार फिर से देखने को मिली. बाबर ने शतक जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और कई रिकॉर्ड भी बनाए. उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने 306 रन के टारगेट को हासिल करने में सफलता पाई.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: क्या उमरान मलिक को मौका देंगे ऋषभ पंत ! नए कप्तान ने रखी अपनी राय
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन जब पाकिस्तान ने मैच जीत तब बाबर क्रीज पर नहीं थे. वो 103 रन बनाकर आउट हो गए थे और मैच को खत्म नहीं कर पाए. इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल शाह ने 23 गेंदों पर 41 रन की तेज पारी खेल पाकिस्तान को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.
बाबर की शतकीय पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था लेकिन शाह की इस पारी की अहमियत को समझे हुए कप्तान ने ये अवॉर्ड खुशदिल को सौंप दिया. बाबर प्रेजेंटेशन एरिया में जाकर कहा कि वह खुशदिल शाह को पुरस्कार देना चाहता है.
Beautiful gesture from the skipper ????@babarazam258 gives his player of the match award to @KhushdilShah_ ????????#PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/7BrSiV7TyL
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 8, 2022
जैसे ही बाबर ने यह घोषणा की, युवा खिलाड़ी ने उत्साह के साथ तुरंत गेंद पर साइन कर दिया.
वनडे फॉर्मेट में बाबर का ये लगातार तीसरा शतक है. उन्होंने दूसरी बार वनडे में लगातार तीन सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. ऐसा करने वाले वो दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. ये बाबर के लिए 87 वनडे मैच में 17वा शतक भी था.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: टीम इंडिया की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कप्तान Rishabh Pant पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
इसी के साथ उन्होंने बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. पाकिस्तानी कप्तान ने अपने 13वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया. जबकि कोहली ने 17 पारियों में चार अंक वाले मार्क को छुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं