- दूसरे वनडे में बाबर आजम का बेहतरीन अर्द्धशतक
- जरूरत के मौके पर पाक कप्तान के 77 रन
- बाबर ने 93 गेंद खेलीं, 5 चौके और 1 छक्का
सिर्फ पाकिस्तानी फैंस ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमी आज शुक्रवार को पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के बल्ले से मेगा रिकॉर्ड के निकलने का इंतजार कर रहे थे. वास्तव में इस मेगा रिकॉर्ड को लेकर एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया और बाबर आजम (Babar Azam misses mega record) पर जोर-शोर से चर्चा चल रही थीं, बल्कि करोड़ों पाकिस्तानी प्रशंसकों ने शुक्रवार के दिन उनके मेगा रिकॉर्ड के लिए बाकायदा दुआएं की थीं, लेकिन जब कोई चीज किस्मत में नहीं होती, तो नहीं ही होती, लेकिन बाबर आजम के प्रशंसक बहुत ही ज्यादा मायसू हो गए हैं, लेकिन जब वह एक बात पर गौर करेंगे, तो उनकी मायूसी दूर हो जाएगी. बहरहाल, बाबर आजम (Babar Azam misses mega record) के प्रदर्शन से पाक मैनेजमेंट जरूर गौरवान्वित होगा, जो लगातार दिन हर दिन और ऊंचा होता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बाबर के पिछली 25 वनडे पारियों के आंकड़े आंखें खोल देने वाले, आखिर क्या करके मानेंगे आजम!
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुल्तान में विंडीज के खिलाफ जारी दूसरे डे-नाइट वनडे मुकाबले में बाबर ने एक बार फिर पाकिस्तान का पहला विकेट जल्द ही गिरने के बाद अपनी पारी को जमाया. जाहिर है कि बाबर भी जानते थे कि उनके करोड़ों प्रशंसक मेगा रिकॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बाबर इससे वंचित रह ही गए. हालांकि, पाक कप्तान ने पांच चौके और एक छ्क्के से 93 गेंदों पर 77 रन बनाए, लेकिन जैसे ही विंडीज के अकील हुसैन ने पारी के 36वें ओवर में उन्हें अपनी ही गेंद पर लपका, तो बाबर के करोडों चाहने वाले मायूस हो गए.
जाहिर है कि बाबर इस पारी से पहले तक उस मुकाम की दहलीज पर खड़े थे, जिस पर वनडे इतिहास में अभी तक सिर्फ श्रीलंकाई लीजेंड कुमार संगकारा का कब्जा है. मतलब वनडे में लगातार चार शतक जड़ने का. और जिस अंदाज में बाबर के बल्ले ने पिछले तीन मैचों में लगातार शतक जड़े, उससे उम्मीद ही नहीं बल्कि सभी को भरोसा हो चलता था कि बाबर भी संगकारा के क्लब में शामिल हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: अगर कार्तिक विश्व कप टीम में नहीं चुए गए, तो बहुत हैरानी होगी, यह पहलू बनाता है बहुत ही खास, रिकी पोंटिंग ने कहा
बहरहाल, बाबर के फैंस गमजदा न हों, लेकिन बाबर आजम इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम एक नहीं बल्कि दो बार वनडे में लगातार तीन शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. और अभी बाबर के पास उम्र भी है और फॉर्म भी बहुत ही शानदार. ऐसे में अगर पाक कप्तान तीसरी बार लगातार तीन शतक जड़ने का कारनामा कर दें, तो चौंकाने वाली बात बिल्कुल भी नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं