- दिनेश पर फिदा हैं पूर्व दिग्गज
- मैं उन्हें नंबर पांच या छह पर खिलाऊंगा-पोंटिंग
- "टीम इंडिया में मेरे फिनिशर दिनेश"
टी20 विश्व कप इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वीरवार को खेले गए पहले मुकाबले में मेहमान टीम का बल्लेबाजी का अंदाज बताने और समझाने के लिए काफी है कि उनकी तैयारियां कैसी हो चली हैं, तो वहीं भारत को भी यह समझ लेना होगा कि दो सौ से ऊपर क स्कोर बनाने के बावजूद भी वे खुद को सुरक्षित न समझें. बहरहाल, पहले मुकाबले में तीन साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को भले ही खेलने के लिए दो ही गेंद नसीब हुयी हों, लेकिन रिकी पोंटिंग का कहना है कि अगर विश्व कप के लिए कार्तिक भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे, तो उन्हें बहुत ही ज्यादा हैरानी होगी.
यह भी पढ़ें: रवि शास्त्री नहीं चाहते कि उमरान मलिक सीरीज में एक भी मुकाबला खेलें, पूर्व कोच की वजह भी जान लें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"आईसीसी रिव्यू" में पूर्व कप्तान ने कहा कि वह साल के आखिरी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में कार्तिक को बतौर फिनिशर जगह देंगे. उन्होंने कहा निश्चित तौर पर मैं कार्तिक को विश्व कप में नंबर पांच या छह पर खेलते देखना पसंद करूंगा. और वजह यह है कि पिछले दिनों आईपीएल में कार्तिक ने आरसीबी के किसी भी खिलाड़ी के मुकाबसे सबसे ज्यादा असर छोड़ा.
पोंटिंग ने कहा कि जिस अंदाज में कार्तिक ने आरसीबी के लिए मैच फिनिश किए, उससे वह मैच को एक अलग ही स्तर पर ले गए. अगर आप आईपीएल की तरफ देखते हैं, तो आप ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं, जो आपके लिए तीन या चार मैच जिता सके. अगर आप खिलाड़ियों से ऐसा हासिल कर सकते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा रिटर्न है, लेकिन दिनेश ने कई ज्यादा मैचों में गहरा असर छोड़ा. और उन्होंने आरसीबी के किसी दूसरे खिलाड़ी की तुलना में कहीं ज्यादा असर छोड़ा.
यह भी पढ़ें: बाबर के पिछली 25 वनडे पारियों के आंकड़े आंखें खोल देने वाले, आखिर क्या करके मानेंगे आजम!
इस लीजेंड ने आगे जोर देते हुए कहा कि अगर कार्तिक विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें बहुत ही ज्यादा हैरानी होगी. उन्होंने कहा कि विराट के सीजन के बारे में सभी को पता है. मैक्सवेल ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन डीके का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. फैफ ने भी उम्दा प्रदर्शन किया. बात यह है कि अगर विश्व कप में कार्तिक भारतीय बल्लेबाजी लाइन में नहीं दिखे, तो यह बहुत ही हैरानी की बात होगी.
यह वजह है पोटिंग के कथन के पीछे की
अगर पोटिंग ने कार्तिक के समर्थन में ऊंचा सुर लगाया है, तो उसके पीछे बड़ी वजह यह तो ही है कि आईपीएल के 16 मैचों में कार्तिक 55.00 के साथ चौथे सबसे बड़े औसतवीर बने, बल्कि उनका स्ट्राइक रेट वह बात है, जिसने बटलर को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया. कार्तिक ने दिग्गज सुपर सितारों के बीच सबसे ज्यादा 183.33 का स्ट्राइक.रेट निकाला, तो वहीं वह सबसे ज्यादा 10 बार नॉटआउट रहे और इसी दौरान उन्होंने कई मैचों में आरसीबी को आखिरी पलों में मैच जिताया और इसी बात ने रिकी पोंटिंग का दिल कार्तिक ने जीत लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं