मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने दो विकेट पूरे किए. रबाडा (Rabada) ने पाकिस्तानी निचले क्रम के बल्लेबाज हसन अली (Hasan Ali) को बोल्ड करके यह रिकॉर्ड बनाया, जो पारी में उनका तीसरा विकेट रहे. बहरहाल, रबाडा (Rabada) यह कारनामा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के आठवें गेंदबाज बन गए हैं. और यह भी बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष आठ गेंदबाज फास्ट या मीडिया पेसर ही हैं. पाकिस्तान की पहल पारी में रबाडा ने 70 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने नए मकान को लेकर फैंस से मांगे सुझाव, तो मिले ऐसे मजेदार जवाब
रबाडा ने यह कारनामा करियर के 44वें मुकाबले में किया. यह विकेट रबाडा ने 22.96 के औसत और 3.37 के इकॉनमी रेट से चटकाए हैं. इसमें उन्होंने करियर पारी में पांच विकेट नौ बार और मैच में दस विकेट कुल चार बार लिए हैं. पच्चीस साल की उम्र में ही दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण के स्ट्राइक बॉलर की नजरें अब वीडी फिलांडर पर हैं, जिन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 224 विकेट अपने खाते में जमा कराए हैं. चलिए जान लीजिए कि दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच गेंदबाज कौन से हैं:
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नाम मैच विकेट
डेल स्टेन 93 439
शेन पोलाक 108 421
एंटिनी 101 390
डोनाल्ड 72 330
एम. मोर्कल 86 309
यह भी पढ़ें: सौरव का होगा मेडिकल टेस्ट और यह अहम फैसला होगा बाद में
रबाडा के साथ खास बात यह रही कि अब तक टेस्ट इतिहास में जिन गेंदबाजों ने सबसे तेज 200 विकेट पूरे किए हैं, उनमें सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के मामले में रबाडा तीसरे नंबर पर हैं. इनमें पहले नंबर पर वकार यूनुस हैं, जिन्होंने सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने के लिए हर 38 गेंदों के बाद एक विकेट चटकाया, तो इस मामले में दूसरे नंबर पर रहने वाले उन्हीं के देश के डेल स्टेन ने 39 गेंदों के बाद 1 विकेट चटकाया, तो रबाडा ने यही कारनामा करने के लिए चालीस गेंद लीं. मतलब यह कि सबसे तेज दो सौ टेस्ट विकेट पूरा करने में आए सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक-रेट में रबाडा अपने ही देश के दिग्गज डेल स्टेन से हर विकेट लेने के मामले में एक गेंद के अंतर से पिछड़ गए.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं