- बुमराह की गेंदबाजी के फैन हैं शमी
- बुमराह से यॉर्कर गेंदबाजी सीखना चाहता हूं
- शमी ने कहा भारतीय टेस्ट क्रिकेट में ऐसा तेज गेंदबाजी आक्रमण पहले नहीं रहा
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं. हाल के समय में भारत को विदेशी धरती हो या फिर घरेलू मैदान भारतीय टीम की सफलता में तेज गेंदबाजों का अहम किरदार रहा है. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई है. ऐसे में भारत के तेज गेंदबाज शमी ने कहा है कि वर्तमान में भारत के पास तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट हैं वैसा भारतीय क्रिकेट में पहले नहीं रहा है. शमी ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया. इसके अलावा ट्रोलर्स को लेकर भी शमी ने अपनी राय दी और कहा कि जो लोग ट्रोल करते हैं वो सच्चे हिन्दुस्तानी नहीं है.
पोलार्ड ने बदला मिजाज, स्पिन गेंदबाजी कर चटकाया विकेट, बल्लेबाज के ऐसे उड़ गए होश- Video
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली हार के बाद शमी को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी. जिसके बाद कोहली ने भी उनलोगों को फटकार लगाई थी जो ऐसी बातें सोशल मीडिया पर कर रहे थे. अब शमी ने भी इसपर अपनी राय दी है. शमी ने कहा है, इस तरह की सोच रखने वाले लोग सच्चे भारतीय नहीं होते हैं. धर्म पर ट्रोल करने वाले न तो असली फैन हैं और न ही असली भारतीय, उनका कोई इलाज नहीं है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा शमी ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर भी बात की. बुमराह को लेकर शमी ने कहा कि, 'एक चीज जो मैं उनसे लेना चाहता हूं वह है उनकी यॉर्कर, इतनी शानदार गेंद, एक साथ गेंदबाजी करना मजेदार है. अब हमारे पास जिस तरह की टेस्ट मैच गेंदबाजी है, मुझे नहीं लगता कि हमारे क्रिकेट इतिहास में ऐसा दौर कभी आया था. अगर आप हमारे पिछले पांच साल के ग्राफ को देखें तो मुझे लगता है कि यह सबसे ज्यादा है.
तूफानी बल्लेबाज ने छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ, IPL 2022 से हुए बाहर
वहीं, शमी ने बुमराह के साथ अपने पहले अनुभव को भी साझा किया है. शमी ने कहा है कि, 'मैंने उन्हें पहली बार आईपीएल के दौरान देखा था, उनके गेंदबाजी एक्शन की वजह से उन्हें देखकर थोड़ा अजीब लगा. मैं हैरान था कि कोई उस एक्शन से इतनी तेज गेंदबाजी कैसे कर सकता है और उसे ताकत कहां से मिली. जब उन्हें भारतीय टीम में ड्राफ्ट किया गया, तो मैं उन्हें बेहतर तरीके से जानने लगा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट टीम का हिस्सा बने, आज आप एक अलग जसप्रीत बुमराह को देखते हैं. उसके पास गजब का नियंत्रण है, उसके पास सब कुछ है.'
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं