विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

सूर्यकुमार यादव के इस एक शॉट को देख घबराई पाकिस्तान की टीम, BCCI ने शेयर किया VIDEO

इस वीडियो में सूर्य कुमार के अलावा ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक को भी शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इनके अलावा हार्दिक पांड्या और आवेश खान भी एक्शन में दिखाई दे रहे हैं

सूर्यकुमार यादव के इस एक शॉट को देख घबराई पाकिस्तान की टीम, BCCI ने शेयर किया VIDEO
सूर्यकुमार यादव के इस शॉट की काफी तारीफ हो रही है
नई दिल्ली:

IND vs PAK Asia Cup 2022 Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में महामुकाबला फैंस के बीच काफी रोमांच पैदा कर रहा है.  इस मैच से पहले बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम नेट्स में प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने एक शॉट को लेकर काफी चर्चा हो रही है जिसमें  वे अपर कट शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

इस वीडियो में सूर्य कुमार के अलावा ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक को भी शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इनके अलावा हार्दिक पांड्या और आवेश खान भी एक्शन में दिखाई दे रहे हैं. इस टूर्नामेंट में अभी तक यह वीडियो सबसे एक्शन से भरपूर है. इस वीडियो में सबसे शानदार सूर्यकुमार यादव का शॉट लग रहा है. 

सू्र्यकुमार यादव को लेकर पाकिस्तान में भी काफी चर्चा हो रही है. सभी तो पता है कि अगर वे क्रीज पर थोड़ी देर बल्लेबाजी के लिए रुक जाते हैं तो पाकिस्तान के लिए दिक्कतें पैदा हो जाएंगी.  बाकि कोहली जहां भारत के लिए 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय बनेंगे तो वहीं तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे. भारत की टीम जहां पूरे जोश में हैं तो वहीं पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत से मिली जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. 

IND vs PAK Asia Cup 2022: पंत और पंत और कार्तिक में से किसे मिलना चाहिए भारतीय XI में जगह, पुजारा ने बताया

IPL में धमाल मचाने वाले भारतीय क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 'रेव पार्टी' ने खत्म किया करियर

IND vs PAK Live Updates: वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने उतरेगा भारत, जानें मैच से जुड़ी हर अपडेट्स

देखिए  Asia Cup 2022 की हमारी खास कवरेज- video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Suryakumar Ashok Yadav, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com