- ओवल टेस्ट का चौथा दिन हुआ खत्म
- बांग्लादेश का टेलर के खिलाफ लिया गया रिव्यू हुआ खराब
- कमेंटेटर्स भी फैसले पर हंसते हुए आए नजर
न्यूजीलैंड (New Zealand) और बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के बीच माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) स्थित बे ओवल (Bay Oval) मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. चौथे दिन के समाप्ति के बाद बांग्लादेशी टीम मेजबान टीम के उपर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है. दरअसल दूसरी पारी में कीवी टीम बांग्लादेश के खिलाफ अबतक महज 17 रनों की ही बढ़त हासिल कर सकी है. इस बीच टीम ने अपने पांच प्रमुख बल्लेबाजों को भी खो दिए हैं.
मैच के दौरान मैदान में चौथे दिन बांग्लादेशी खिलाड़ी काफी जोश में नजर आए. इस दौरान उन्होंने कुछ गलत निर्णय भी लिया. एक ऐसा ही उनका निर्णय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल कीवी टीम के लिए जब मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस दौरान मैदान में एक बेहद ही हास्यादपद घटना घटी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
This could be the worst review in the history of cricket. #NZvBAN #Cricket pic.twitter.com/DBBzDexiIl
— Eddie Summerfield (@eddiesummers) January 4, 2022
SA vs IND: सिराज दूसरे दिन गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं, अश्विन ने दिया UPDATE
बांग्लादेश के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने 37वें ओवर की पांचवीं गेंद सीधे टेलर के दोनों पैरों को निशाना बनाकर फेंकी. इस दौरान बल्लेबाज ने आसानी से गेंद को संभाल लिया. इस दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैदानी अंपायर से आउट की अपील की और जब अंपायर ने आउट नहीं दिया तो उन्होंने रिव्यू भी ले लिया.
इस अपील के बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो गेंद और पैड का दूर दूर तक कोई सामना ही नहीं दिखाई दिया. बांग्लादेशी खिलाड़ियों का यह रवैया देखकर कमेंटेटर्स भी हंस पड़े और बोले कि अंपायर का फैसला बिल्कुल सही था. वहीं थर्ड अंपायर द्वारा नॉट आउट दिए जानें के बाद बांग्लादेशी टीम को अपना एक रिव्यू भी गंवाना पड़ा.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं