- मोहम्मद सिराज पहले दिन हो गए थे चोटिल
- गेंदबाजी बीच में छोड़कर लौटे थे पवेलियन
- अश्विन ने सिराज की फिटनेस को लेकर दिया अपडेट
South Africa vs India, 2nd Test Day 2: दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी जिसके कारण उन्होंने साउथ अफ्रीकी पारी के दौरान महज 3.5 ओवर की गेंदबाजी की थी. सिराज के गेंदबाज न कर पाने के कारण शार्दुल ठाकुर को उनका ओवर पूरा करना पड़ा था. अब जब सिराज चोटिल हुए तो फैन्स के मन में यह सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या दूसरे दिन भारत का यह गेंदबाज गेंदबाजी कर पाएया या नहीं. ऐसे में भारतीय स्पिनर अश्विन (Ashwin) ने सिराज के चोट को लेकर अपडेट दिया है. पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद अश्विन ने जब मीडिया से बात की तो उन्होंने सिराज के चोट को लेकर अपडेट दिया.
हुसैन की अबूझ गेंद पर आउट होते ही हताश हो गए कॉनवे, नहीं देखी होगी कभी ऐसी निराशा, देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अश्विन ने सिराज को लेकर कहा, 'मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, ऐसी चोटों पर मेडिकल टीम पहले बर्फ से सेंक करती है और फिर अगले कुछ घंटे स्थिति पर नजर रखी जाती है, सिराज की हिस्ट्री को देखते हुए ऐसा लगता है कि सिराज मैदान पर लौटेंगे और टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन करेंगे,
बता दें कि पहले दिन के खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका ने एक विकेट पर 35 रन बनाए थे. कीगन पीटरसन और एल्गर क्रीज पर डटे हुए हैं. भारत की ओर से मोहम्मद शमी को एक मात्र सफलता पहले दिन मिली थी. शमी ने मार्क्रम को आउट कर भारत को पहली सफता दिलाई थी.
SA vs IND: शमी के सामने बेबस हुआ यह अफ्रीकी बल्लेबाज, नहीं चल रहा कोई बस
दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली पीठ में दर्द के कारण नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है. पहली पारी में भारत ने 202 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल ने 50 और अश्विन ने शानदार 46 रन की पारी खेली थी. अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, जिसमें रबाडा ने 3 और मार्को जानसेन को 4 विकेट मिले. अलोवियर ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए भारत के 4 बल्लेबाजों को आउट किया था.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं