- धोनी को अनुबंध से बाहर रखने पर जोर-शोर से चर्चा
- बोर्ड ने वीरवार को जारी किया सालाना अनुबंध
- धोनी के प्रशंसक हुए बेचैन !!
बीसीसीआई (Bcci) ने वीरवार को अक्टूबर-2019 से लेकर सितंबर 2020 तक के लिए अपने केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कि जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जगह न मिलना रहा. इसने सवाल खड़े किए कि क्या धोनी का युग खत्म हो गया, लेकिन अब यह पता चला है कि धोनी के लिए टीम के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध का देश के लिए खेलने से कोई-कोई लेना देना नहीं है. अधिकारी ने कहा कि धोनी अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर सकते हैं.
The BCCI announces the Annual Player Contracts for Team India (Senior Men) for the period from October 2019 to September 2020.
— BCCI (@BCCI) January 16, 2020
Saini, Mayank, Shreyas, Washington and Deepak Chahar get annual player contracts.
More details here - https://t.co/84iIn1vs9B #TeamIndia pic.twitter.com/S6ZPq7FBt1
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
यह भी पढ़ें: ये खिलाड़ी भी रहे दुर्भाग्यशाली, हर्षा भोगले ने उठाया बीसीसीआई सालाना अनुबंध पर सवाल
अधिकारी ने कहा, "बात को सीधे तरीके से लीजिए. अनुबंध मिलना इस बात की गांरटी नहीं देता है कि आप देश के लिए खेल सकते हैं या नहीं. नियमित खिलाड़ियों को अनुबंध दिए जाते हैं और ईमानदारी से कहूं तो धोनी वनडे विश्व कप-2019 के बाद से नहीं खेले हैं इसलिए उनका नाम अनुबंध में नहीं है." उन्होंने कहा, "अगर कोई इसे रास्ते बंद होने और चयनकर्ताओं से संकेत मिलने की तरह देखता है तो ऐसा नहीं है."
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के बेड़े में शामिल हुयी नयी कार, ऑडी के इतने महंगे संस्करण के पहले मालिक बने
उन्होंने कहा, "अगर वह चाहें तो अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में वापस आ सकते हैं और इसमें टी-20 विश्व कप भी शामिल है. ईमानदारी से कहूं तो केंद्रीय अनुबंध का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं है." उन्होंने कहा, "पहले भी ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो बिना केंद्रीय अनुबंध के खेले हैं और आप भविष्य में भी ऐसा देखेंगे. चीजों को लेकर कयास लगाने से कुछ नहीं होता." बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, केंद्रीय अनुबंध की ए प्लस कैटेगरी में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हैं, लेकिन पिछली बार ए कैटेगरी में रहे धोनी इस बार जगह नहीं बना पाए.
यह भी पढ़ें: शोएब मलिक और 39 साल के मोहम्मद हफीज ने की पाकिस्तान टी20 टीम में वापसी, और
धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह की अफवाहें तैरती रहती हैं. टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दिए इंटरव्यू में कहा था कि धोनी को लेकर आईपीएल तक का इंतजार कीजिए. रवि शास्त्री ने धोनी की टीम में वापसी को लेकर कहा था कि, "यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं. वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है. आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे."
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. बहरहाल, धोनी के प्रशंसकों को इस बात से जरूर राहत मिलेगी जब उन्हें पता चलेगा कि बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं