![PAK vs WI: नौमान अली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 73 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, विश्व क्रिकेट हैरत में PAK vs WI: नौमान अली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 73 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, विश्व क्रिकेट हैरत में](https://c.ndtvimg.com/2025-01/7vg1ada8_noman-ali-becomes-the-first-pakistani-spinner-to-get-to-claim-a-test-hattrick-_625x300_25_January_25.jpg?im=FitAndFill,algorithm=dnn,width=773,height=435)
Noman Ali record in Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (PAK vs WI, 2nd Test) में पाकिस्तान के 38 साल के स्पिनर नौमान अली (Noman Ali Hat-tricks) ने इतिहास रच दिया है. नौमान अली ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान हैट्रिक विकेट लेने का कमाल किया. ऐसा कर नौमान अली पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. उनसे पहले किसी भी पाकिस्तानी स्पिनर ने टेस्ट में हैट्रिक विकेट नहीं लिया था. पाकिस्तान के लिए इससे पहले टेस्ट में हैट्रिक विकेट लेने का कमाल वसीम अकरम,अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद सामी और नसीम शाह ने लिया था. पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी पाकिस्तानी स्पिनर ने हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है. (Noman Ali scrips history in second West Indies Test)
पाकिस्तान के लिए हैट्रिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (Hat-tricks for Pakistan in Test)
वसीम अकरम Vs श्रीलंका (1999)
वसीम अकरम Vs श्रीलंका (1999)
अब्दुल रज्जाक Vs श्रीलंका(2000)
मोहम्मद सामी Vs श्रीलंका (2002)
नसीम शाह Vs बांग्लादेश (2020)
नोमान अली Vs वेस्टइंडीज (2025)*
टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने नौमान अली (Oldest Players to take hatTrick in Test)
इसके अलावा नौमान अली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक विकेट हासिल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने हैं. इस मामले में पहले नंबर पर श्रीलंका के रंगना हेराथ हैं जिन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक हासिल की थी तो उनकी उम्र 38 साल और 139 दिन थी. वहीं, अभी नौमान अली की उम्र 38 साल और 110 दिन है. इसके अलावा इंग्लैंड के टॉम गोडार्ड ने साल 1938 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक हासिल की थी तो उस समय उनकी उम्र 38 साल और 86 दिन थी.
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, अमीर जांगू, केवम हॉज, एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोती, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, नोमान अली, काशिफ अली, अबरार अहमद
टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज (List of all Test hat-tricks so far) |
फ्रेडरिक स्पोफोर्थ | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 1878/79 |
बिली बेट्स | इंग्लैंड vsऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1882/83 |
जॉनी ब्रिग्स | इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1891/92 |
जॉर्ज लोहमैन | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, पोर्ट एलिजाबेथ, 1895/96 |
जैक हर्न | इंग्लैंड- vs ऑस्ट्रेलिया, लीड्स, 1899 |
ह्यूग ट्रंबल | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 1901/02 |
ह्यूग ट्रंबल | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 1903/04 |
जिमी मैथ्यूज | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर, 1912 |
जिमी मैथ्यूज | ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका, मैनचेस्टर, 1912 |
मौरिस एलोम | इंग्लैंडvs न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 1929/30 |
टॉम गोडार्ड | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 1938/39 |
पीटर लोडर | इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, लीड्स, 1957 |
लिंडसे क्लाइन | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका, केप टाउन, 1957/58 |
वेस हॉल | वेस्टइंडीज vs पाकिस्तान, लाहौर, 1958/59 |
जियोफ ग्रिफिन | साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1960 |
लांस गिब्स | वेस्टइंडीज vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1960/61 |
पीटर पेथरिक | न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, लाहौर, 1976/77 |
कर्टनी वाल्श | वेस्टइंडीज vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन, 1988/89 |
मर्व ह्यूजेस | ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, पर्थ, 1988/89 |
डेमियन फ्लेमिंग | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, रावलपिंडी, 1994/95 |
शेन वार्न | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 1994/95 |
डोमिनिक कॉर्क | इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर, 1995 |
डैरेन गफ | इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1998/99 |
वसीम अकरम | पाकिस्तान vs श्रीलंका, लाहौर, 1998/99 |
वसीम अकरम | पाकिस्तान vs श्रीलंका, ढाका, 1998/99 |
नुवान जोयसा | श्रीलंका vs जिम्बाब्वे, बुलावायो, 1999/2000 |
अब्दुल रज्जाक | पाकिस्तान vs श्रीलंका, गाले, 1999/2000 |
ग्लेन मैक्ग्रा | ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज, पर्थ, 2000/01 |
हरभजन सिंह | भारत vs ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, 2000/01 |
मोहम्मद सामी | पाकिस्तान vs श्रीलंका, लाहौर, 2001/02 |
जर्मेन लॉसन | वेस्टइंडीज vsऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, 2002/03 |
आलोक कपाली | बांग्लादेश vs पाकिस्तान, पेशावर, 2003 |
एंडी ब्लिग्नॉट | ज़िम्बाब्वे vs बांग्लादेश, हरारे, 2003/04 |
मैथ्यू होगार्ड | इंग्लैंड vs वेस्ट इंडीज, बारबाडोस, 2003/04 |
जेम्स फ्रैंकलिन | न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश, ढाका, 2004/05 |
इरफ़ान पठान | भारत vs पाकिस्तान, कराची, 2005/06 |
रयान साइडबॉटम | इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, हैमिल्टन, 2007/08 |
पीटर सिडल | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, ब्रिस्बेन, 2010/11 |
स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड vs भारत, नॉटिंघम, 2011 |
सोहाग गाज़ी | बांग्लादेश vs न्यूज़ीलैंड, चटगाँव, 2013/4 |
स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड vs श्रीलंका, लीड्स, 2014 |
रंगना हेराथ | श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया, गॉल, 2016 |
मोईन अली | इंग्लैंड vs साउथ अफ़्रीका, द ओवल, 2017 |
जसप्रीत बुमराह | भारत vs वेस्टइंडीज, जमैका, 2019 |
नसीम शाह | पाकिस्तान vs बांग्लादेश, रावलपिंडी, 2020 |
केशव महाराज | साउथ अफ़्रीका vs वेस्टइंडीज, सेंट लूसिया, 2021 |
गस एटकिंसन | इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2024/25 |
नौमान अली | पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज, मुल्तान, 2025 |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं