पहले मैच में श्रीलंका से मिली हार के बाद भारतीय टीम पर जीतने का दबाव बढ़ गया है
- पहले मैच में श्रीलंका से हार चुका है भारत
- गेंदबाजों का प्रदर्शन बना चिंता का कारण
- रोहित को कल टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
कोलंबो:
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम निधास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद भारी दबाव में है. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा. टीम को कल अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश का सामना करना है. पहले मैच की हार के बाद यह मैच रोहित शर्मा की टीम के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. भारतीय टीम को श्रीलंका के हाथों शुरुआती मैच में मिली हार से तेजी से उबरना होगा और अपने खेल में सुधार करना होगा. कल के मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना टीम इंडिया के सामने प्रमुख चुनौती है. श्रीलंका को पिछले छह महीनों में भारत ने लगातार हराया है लेकिन इस टीम ने कल कुसाल परेरा की 37 गेंद में 66 रन की पारी की बदौलत शानदार जीत दर्ज की. घरेलू टीम की इस हैरानी भरी जीत ने टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है जिसमें कल तक भारत के दबदबा बनाने की उम्मीद थी. पांच विकेट पर 174 रन के स्कोर का बचाव करने के लिये भारत के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के पास परेरा की आक्रामकता का कोई जवाब नहीं था. युजवेंद्र चहल अंतिम एकादश के मुख्य गेंदबाज थे, उन्हें भी नहीं बख्खा गया. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने विश्वास जताया कि युवा खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने हर चीज आजमाने की कोशिश की, लेकिन कभी कभार यह ऐसा नहीं होता जैसा आप चाहते हैं. मुझे लगा कि हमारे गेंदबाजी लाइन अप काफी अनुभव प्राप्त है. हां, वे नये हैं लेकिन उन्होंने प्रदर्शन दिखाया है. मुझे मैच से पहले काफी भरोसा था.’ रोहित शर्मा और शिखर धवन कल बांग्लादेश के खिलाफ किस तरह से शुरुआत करते हैं, यह भारत के लिये अहम होगा. वे अंतिम ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन जुटाने का प्रयास करेंगे. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को चहल के साथ गेंदबाजी का मौका दिया जा सकता है जो टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर हैं. प्रतिभाशाली लोकेश राहुल को पहले मैच की अंतिम एकादश में नहीं चुना गया लेकिन सलामी जोड़ी तय है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी का मौका मिलता है या नहीं. वाशिंगटन सुंदर ने श्रीलंका के खिलाफ सात रन प्रति ओवर के इकोनोमी रेट से गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किये और सबसे सफल गेंदबाज रहे. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को इसी सीरीज में आराम दिया गया है. उनकी अनुपस्थिति में शारदुल ठाकुर और जयदेव उनादकट को अंतिम ओवरों में अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है. भारत के लिये छोटे प्रारूप में बांग्लादेश का सामना करना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है और कल भी कुछ अलग नहीं होगा. चोटिल शाकिब अल हसन की अनुपस्थिति में महमूदुल्लाह टीम की कप्तानी कर रहे हैं. टेस्ट, टी20 और वनडे त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल (सभी श्रीलंका से गंवाने) गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम वापसी के लिये बेताब होगी.सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कहा कि टीम के लिये यह समय अच्छा नहीं चल रहा लेकिन उन्हें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है.
वीडियो: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से खास बातचीत
टीमें इस प्रकार हैं...
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शारदुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत.
बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, तमीम इकबाल, सौम्य सरकार मुशफिकुर रहीम, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, अबु जायेद, तस्कीन अहमद, इमरूल कायेस, नुरूल हसन, मेहदी हसन, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम और अबु हिदर रॉनी.
मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा. (इनपुट: एजेंसी)
वीडियो: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से खास बातचीत
टीमें इस प्रकार हैं...
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शारदुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत.
बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, तमीम इकबाल, सौम्य सरकार मुशफिकुर रहीम, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, अबु जायेद, तस्कीन अहमद, इमरूल कायेस, नुरूल हसन, मेहदी हसन, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम और अबु हिदर रॉनी.
मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nidahas Trophy, India Vs Bangaldesh, Team India