14.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
14.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
14.4 ओवर (4 रन) टॉप एज!!! पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद स्लिप फील्डर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
14.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
14.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर उड़ाकर खेला, फील्डर वहां मौजूद जिनके पास गेंद एक टप्पा खाकर गई, एक रन हो गया|
14.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| अब 36 गेंदों पर 48 रनों की दरकार| मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में झुकता हुआ|
13.5 ओवर (0 रन) इस बार फ्लाईटेड गेंद, कड़ा बल्ला चलाया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|
13.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद| खराब सोच सोढी द्वारा|
13.4 ओवर (0 रन) ये अच्छी लेंथ गेंद, कट मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ, कोई रन नहीं|
13.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.3 ओवर (4 रन) चौका! इस गेंद पर तो बाउंड्री का पता लिखा था| आज तो सोढ़ी बेहद गन्दी गेंद डाल रहे हैं| वो तो भाग्यशाली रहे कि हाथ बल्ले से छूट गया था जिसकी वजह से सिक्स नहीं लग पाया| छोटी गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल लगाते हुए चौका हासिल किया|
13.2 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट खेलकर 2 रन लिया|
13.1 ओवर (6 रन) छक्का! काउंटर अटैक मार्श द्वारा और इसी के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| कमाल की पारी एक बड़े मुकाबले में अपनी टीम के लिए खेलते हुए| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
12.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 42 गेंदों पर 64 रन चाहिए|
12.5 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
12.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला, रन नहीं आया|
12.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! ट्रेंट बोल्ट ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 440 वाट का झटका| विकेट के लिए उन्हें लाया गया था और वही काम कर गए| इनफॉर्म वॉर्नर 53 रन बनाकर लौटे पवेलियन| अब यहाँ से गेम वापिस खुल गया है| लेंथ गेंद थी जिसे ऑन साइड पर पुल लगाने गए थे लेकिन गति और उछाल दोनों से बीट हुए| गेंद ने बल्ले को बीट किया और जाकर सीधा स्टम्प्स को उड़ा गई| फील्डिंग टीम अब पूरी तरह से मुकाबले में वापसी करती हुई| 107/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 66 रन दूर|
12.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बोल्ट इज़ बैक!! बैकफुट से लगाया पंच शॉट जहाँ से मिला एक रन|
11.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल कर लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 48 गेंदों पर 67 रन चाहिए|
11.5 ओवर (4 रन) चौका! गन्दी गेंद, मिचेल ने मिचेल को जड़ा चौका, मार्श फिलहाल सैंटनर पर भारी पड़ते हुए| आधी पिच पर आप ऐसे गेंदबाजी नहीं कर सकते|
11.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| लेग साइड पर मारने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| गैप में गई जहाँ से एक रन बन गया|
11.3 ओवर (1 रन) ओह!!! शानदार फील्डिंग मिड विकेट की दिशा में फिलिप्स के द्वारा देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल शॉट खेला| फिलिप्स ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा| गेंद एक टप्पा खाकर हाथ में आई| एक रन बल्लेबाज़ को यहाँ पर मिल जाएगा|
11.2 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेलकर सिंगल हासिल किया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंदों पर 76 रन चाहिए|
10.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10.4 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ वॉर्नर का एक और अर्ध शतक!! कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए पॉकेट साइज़ डाईनामाईट| टीम को उनसे एक बड़े मौके पर अच्छी पारी की ज़रूरत थी और वैसा ही कुछ इस फाइनल मुकाबले में अंजाम भी दे रहे हैं| इस गेंद को तो सीधा दस रो बैक स्टैंड्स में मार दिया|
10.3 ओवर (1 रन) इस बार पुल तो किया लेकिन नीचे की तरफ खेला, एक रन मिला|
10.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10.1 ओवर (6 रन) छक्का! मार्श मार रहा है!! हर एक नए ओवर की शुरुआत सिक्स के साथ करते हैं| शीशा भी तोड़ दिया ड्रेसिंग रूम का| वाह जी वाह!! इस खिलाड़ी ने तो सकारात्मक बल्लेबाज़ी करते हुए गेम का मोड ही चेंज कर दिया है|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले के नीचले भाग को लगकर गेंद कवर्स की ओर गई, बल्लेबाज़ ने इसी बीच एक रन ले लिया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 30 गेंदों पर 37 रन चाहिए|