- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड
- भारत-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल में पहुंचने की रेस जारी
- दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित किया ऑस्ट्रेलियाई टीम ने
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका (Australia Vs South Africa) के दौरे को स्थगित कर दिया है जिसका सीधा-सीधा फायदा न्यूजीलैंड की टीम को मिला है. न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand) अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final 2021) में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. बता दें कि 18 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज स्थगित होने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अब टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब किस्मत के सहारे ही पहुंच सकती है.
All to play for in the upcoming India v England series with three teams able to meet New Zealand in the final of the inaugural ICC World Test Championship!
— ICC (@ICC) February 2, 2021
Here's the breakdown, assuming a full 4-Test series with no ties and no further matches involving NZ or Australia #WTC21 pic.twitter.com/TTZFkPd1Ex
यदि भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने में सफल रहता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0, 3-1 और 4-0 से हराने में सफल रहती है तो चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
India qualify if...
— ICC (@ICC) February 2, 2021
2-0
2-1
3-0
3-1
4-0
England qualify if...
3-0
3-1
4-0
Australia qualify if...
1-0
1-0
2-0
2-1
0-0
1-1
2-2#WTC21
भारतीय टीम ऐसे पहुंचेगी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में
भारतीय टीम यदि इंग्लैंड की टीम को 2-0, 2-1, 3-0, 3-1 और 4-0 से हराने में सफल रही तो 18 जून को न्यूजीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी. ऐसे में अब हर किसी को उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बेहतर तरीके से जीतेगी और टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी. लेकिन जब तक इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज खत्म नहीं हो जाती तब तब यह फैसला नहीं हो पाएगी कि आखिर में टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी टीम होगी. फाइनल की रेस में दूसरी टीम बनने के लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग जारी है.
World Test Championship (2019-2021) Points Table में भारत पहले नंबर पर है
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में भारत 430 अंक के साथ पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसके पास 420 प्वाइंट्स हैं. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया हैं जिसके पास इस समय तक 332 अंक हैं. चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिसके पास 412 प्वाइंट्स हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं