Navjot Singh Sidhu on Indian team: भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. कनाडा के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हुआ. ग्रुप ए में भारत के अलावा यूएसए की टीम सुपर8 में पहुंचने में सफल हो गई है. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप (Indian Team in T20 World Cup) में शानदार परफॉर्मेंस किया है और अपने तीनों मैच जीतने में सफल रही है. वहीं, इस टूर्नामेंट में अबतक भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के समान रूप से बेहतर खेल दिखाया है. हालांकि न्यूयॉर्क में खराब पिच के कारण भारतीय बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाए हैं. लेकिन फिर भी खराब पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का पऱफॉर्मेंस दूसरी टीमों से बेहतर रहा है. वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज Navjot Sidhu को अब उम्मीद है कि टीम इंडिया खिताब जीत सकती है.
Navjot Sidhu ने स्टार स्पोर्ट्स पर इस बारे में अपनी बात रखी और बताया है कि इस बार भारतीय टीम कुछ अलग कर रही है जिसके कारण खिताब जीतने की दावेदार है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि, हमारे बल्लेबाज टीम इंडिया को कई बार मैच जीताते आ रहे हैं. लेकिन इस बार गेंदबाजों ने भारत को ज्यादा से ज्याद मैच जीताए हैं. भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला है. मेरे लिए यह सबसे बड़ा सकारात्मक बात है. उम्मीद है कि टीम इंडिया के गेंदबाज ऐसे ही आगे भी पऱफॉर्मेंस करते रहेंगे.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
हम लोग बुमराह की बात करते हैं. लेकिन अब बुमराह, अर्शदीप के आने से और भी खतरनाक हो गए हैं. अर्शदीप दूसरे छोर से बुमराह को बराबर सपोर्ट कर रहें हैं जिससे भारतीय गेंदबाजी इस समय काफी खतरनाक हो गई है. वहीं, फिर हार्दिक की गेंदबाजी भी टीम के लिए वरदान साबित हो रही है. इस टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट काफी खतरनाक लग रही है.
ये भी पढ़े- "सिर्फ़ 10-15 गेंदों में बदल देता था मैच...", हरभजन सिंह ने इस बल्लेबाज को बताया विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर
बता दें कि सुपर 8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के साथ भी भारतीय टीम सुपर 8 में मुकाबला करने वाली है. सुपर 8 में भारत का दूसरा मैच 22 जून को होगा. वहीं, 24 जून को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं