विज्ञापन

T20 World Cup Final 2026: नाथन लियोन की भविष्यवाणी, IND-NZ में से इस टीम को बताया विश्व विजेता

Nathan Lyon predicts T20 World Cup 2026 Final prediction: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने फाइनल से पहले उस टीम के बारे में भविष्यवाणी की है जो टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रह सकते हैं.

T20 World Cup Final 2026: नाथन लियोन की भविष्यवाणी,  IND-NZ में से इस टीम को बताया विश्व विजेता
T20 World Cup Final 2026 Prediction:

IND vs NZ,T20 World Cup Final 2026 Prediction: टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है. लियोन ने भारत को नहीं बल्कि न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप का विजेता करार दिया है.  लियोन ने WillowTalk पर बात करते हुए कहा, "मैं फाइनल में न्यूज़ीलैंड के साथ जाऊंगा. भारत के लिए सबसे ज़रूरी बात यह है कि वे मिचेल सेंटनर को कैसे खेलते हैं. वह टीम के कैप्टन हैं और बहुत किफ़ायती रहे हैं, खासकर इन पिचों पर."

ये भी पढ़ें-  IND vs NZ, T20 World Cup Final: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार किया मास्टर प्लान

बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर, सेंटनर भारतीय बैटिंग लाइनअप के खिलाफ एक खतरा हैं, जिसने हाल ही में घरेलू मैदान पर स्पिन के खिलाफ भारत की  कमजोरियां पर भरपूर प्रहार किया था. सेंटनर ने  मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत पहले ही दिखा दी है. सेंटनर ने अबतक न्यूजीलैंड के लिए 134 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 137 विकेट लिए हैं. बल्लेबाजी में सेंटनर ने 1030 रन बनाने का कमाल कर दिखाया है. उनके नाम दो अर्धशतक भी दर्ज है. 

भारत को न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों से बचकर रहना होगा 

स्पिन विभाग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद के बड़े मैदान और धीमी पिच पर उनकी बाएं हाथ की स्पिन भारतीय मध्यक्रम को चुनौती दे सकती है. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में स्पिन ने चुनौती दी है, लेकिन शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या स्पिन खेलने में दक्ष हैं और वे सेंटनर के साथ ही टीम के अन्य स्पिनरों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं.न्यूजीलैंड की टीम में सेंटनर के अलावा रचिन रवींद्र की स्पिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com