Nassau County International Cricket Stadium: अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा. यह मैच नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. आईसीसी ने स्टेडियम का नया लुक रिलीज कर दिया है. नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब 34,000 दर्शक बैठ सकते हैं और इसके तीन महीने के अंदर तैयार होने की उम्मीद है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी टी20 विश्व कप में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले मैचों की घोषणा की है और इस वेन्यू पर 8 मैचों का आयोजन होगा.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
आईसीसी ने इस नए वेन्यू की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि क्रिकेट टर्फ और मैदान के चलते यह अपनी तरह का पहला मॉड्यूलर स्टेडियम है. आईसीसी ने रिलीज में कहा,"स्टेडियम में प्रीमियम और सामान्य प्रवेश, वीआईपी और आतिथ्य सुइट्स के साथ-साथ एक अद्वितीय पार्टी डेक और कैबाना सहित बैठने के विकल्पों की एक सीरीज होगी. स्थिरता इस परियोजना में सबसे आगे है. ग्रैंडस्टैंड जिसे पहले फॉर्मूला 1 लास के लिए उपयोग किया गया था, उसे टी20 विश्व कप स्थल के लिए पुनर्निर्मित किया जा रहा है."
Unveiling the Nassau County International Cricket Stadium in New York, which will host eight games at the 2024 Men's #T20WorldCup 🚨https://t.co/W2kfKY4mKI
— ICC (@ICC) January 17, 2024
एडिलेड ओवल और ईडन पार्क में जो विकेट इस्तेमाल कि गई थी, यहां पर भी वहीं विकेट होगी, जिसे फ्लोरिडा में तैयार किया जा रहा है. इसे मई की शुरुआत में न्यूयॉर्क ले जाया जाएगा.
आईसीसी के आयोजन प्रमुख क्रिस टेटली ने बताया कि मैदान का परीक्षण चरण 13 मई के सप्ताह में शुरू होने वाला है. इस चरण में अभ्यास मैच शामिल होंगे और आयोजकों को विश्व कप मैच शुरू होने से पहले आयोजन स्थल की बेहतर समझ प्रदान की जाएगी.
न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप मैच:
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, 3 जून
भारत बनाम आयरलैंड, 5 जून
कनाडा बनाम आयरलैंड, 7 जून
नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 8 जून
भारत बनाम पाकिस्तान 9 जून
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 10 जून
पाकिस्तान बनाम कनाडा, 11 जून
यूएसए बनाम भारत, 12 जून.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: "मुझे पता था कि अगर..." रवि बिश्नोई ने बताया सुपर ओवर को लेकर क्या था प्लान, कप्तान ने कही थी ये बात
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: "अगर ये नियम हैं तो..." अफगानिस्तान के कोच ने सुपर ओवर के नियमों को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं