Mushfiqur Rahim Handling The Ball Video: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि टीम ने 104 रनों के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए. बांग्लादेश ने दिन के पहले सेशन में ही चार विकेट खो दिए थे. बांग्लादेश के लिए पारी की शुरुआत करने आए जाकिर हसन 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए तो महमूदुल हसन जॉय ने 14 रन बनाए. टीम को तीसरा झटका मोमिनुल हक के रूप में लगा. जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शांटो सिर्फ 9 रन बना पाए. मुशफ़क़ुर रहीम जब बल्लेबाजी को आए थे, तब टीम मुश्किल में थी, और टीम के लिए जरुरी था कि वो शहादत हुसैन के साथ टीम की पारी को आगे लेकर जाएं. लेकिन उन्होंने अपना विकेट बचाने के चक्कर में खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी मार ली और अपना विकेट गंवा दिया और एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पहले दिन के दूसरे सेशन में मुशफ़क़ुर रहीम के रूप में बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा. मुशफ़क़ुर रहीम को फील्ड को अवरूध करने को लेकर आउट करार दिया गया. दरअसल, काइल जैमिसन न्यूजीलैंड के लिए 41वां ओवर फेंकने आए थे और उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर मुशफ़क़ुर रहीम ने हल्के हाथ से डिफेंड किया. इसके बाद उन्होंने अपना विकेट बचाने के लिए गेंद को सीधे हाथ से दूर धकेल दिया.
Mushfiqur Rahim Out 😲#Cricket #BANvsNZ #BANvNZ #MushfiqurRahim
— Ritikk (@RitikkSaha69759) December 6, 2023
pic.twitter.com/RUJNDBeNJ3
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इसको लेकर अपील की जिसके बाद मैदानी अंपायर ने इसेथर्ड अंपायर को रेफर किया. थर्ड अंपायर ने रिव्यू के बाद मुशफ़क़ुर रहीम को आउट करार दिया. मुशफ़क़ुर रहीम फील्ड में बाधा डालना के चलते आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने. बता दें, साल 2017 में बल्लेबाज द्वारा गेंद को हाथ से छूने पर आउट देने का नियम आया था. हालांकि, गेंद पहले ही विकेट से दूर थी. ऐसे में उन्होंने गेंद को हाथ से क्यों छूआ, इसको लेकर फैंस के मन में सवाल जरुर है.
यह भी पढ़ें: शान मसूद के शॉट को नॉन स्ट्राइक पर खड़े पूर्व कप्तान बाबर आजम ने हाथ से रोकने की कोशिश की
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुए भारतीय खिलाड़ी, कुछ ऐसे नजर आए रिंकू सिंह, देखें Pics
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं