विज्ञापन

IPL 2026: जो पिछले 19 साल में नहीं हुआ, मुंबई ने वो पंजाब के खिलाफ कर डाला, आखिरी 3 ओवरों में इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर

Mumbai Indians Run Chase Record in IPL 2026: इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट इतिहास में 200 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करने के मामले में अंतरराष्ट्रीय दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ दिया है.

IPL 2026: जो पिछले 19 साल में नहीं हुआ, मुंबई ने वो पंजाब के खिलाफ कर डाला, आखिरी 3 ओवरों में इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर
Mumbai Indians Run Chase Record in IPL 2026:

Mumbai Indians Run Chase Record in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से धूल चटा दी. धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 200 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद (19.5 ओवर) पर लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पंजाब किंग्स को इस सीजन में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन वे 13 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के 12 मुकाबलों में अपनी चौथी जीत हासिल की, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है.

आखिरी 3 ओवरों में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर 

मुंबई इंडियंस ने इस मैच के अंतिम ओवरों में वह करिश्मा कर दिखाया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में पिछले 19 सालों में कभी नहीं हुआ था. जब मैच पूरी तरह पंजाब के पाले में दिख रहा था, तब मुंबई के बल्लेबाजों ने आखिरी 3 ओवरों (18वें, 19वें और 20वें ओवर) में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 रन कूट डाले और मैच छीन लिया.

आईपीएल इतिहास में आखिरी 3 ओवरों में मुंबई इंडियंस द्वारा सफलतापूर्वक चेज किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले मुंबई ने साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में आखिरी 3 ओवरों में 49 रन और साल 2021 में दिल्ली के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी 18 गेंदों में 48 रन चेज कर जीत हासिल की थी.

200+ रन चेज करने में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट इतिहास में 200 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करने के मामले में अंतरराष्ट्रीय दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ दिया है. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक का टारगेट सफलतापूर्वक चेज करने का विश्व रिकॉर्ड खुद पंजाब किंग्स (11 बार) के नाम है. इस मैच में जीत के साथ मुंबई इंडियंस 8 सफल चेज के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गई है. मुंबई ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़ दिया है, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में 200 से अधिक के लक्ष्य को 7-7 बार सफलतापूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड दर्ज है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Punjab Kings, Shreyas Santosh Iyer, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com