विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2013

घरेलू दर्शकों के सामने पहला टी-20 खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

घरेलू दर्शकों के सामने पहला टी-20 खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का फाइल फोटो
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली बार ट्वेंटी-20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी मनोज कुमार ने कहा, झारखंड के प्रशंसक पहली बार धोनी को रांची में टी-20 मैच खेलते हुए देख सकते हैं।

धोनी ने यहां इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था, लेकिन यहां उन्होंने टी-20 मैच नहीं खेला, क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स का इस साल के आईपीएल में रांची में कोई मैच नहीं था। धोनी चेन्नई के चैंपियन्स लीग के मैच समाप्त होने तक रांची में ही रहेंगे। चेन्नई को अपना पहला मैच 22 सितंबर को टाइटन्स से खेलना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, धोनी, टी-20, क्रिकेट न्यूज, MS Dhoni, Dhoni, T20, Cricket News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com