Dhoni record in IPL: आईपीएल 2025 (IPL 2025, KKR vs CSK) के 57वें मैच में सीएसके ने केकेआर को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मैच में पहले केकेआर ने बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए थे जिसके बाद सीएसके ने 8 विकेट खोकर आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. चेन्नई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 52 रन और शिवम दुबे ने 45 रन की पारी खेली. मैच में धोनी 18 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे. बता दें कि नाबाद रहकर धोनी (MS Dhoni record) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. आईपीएल के इतिहास में धोनी 100 पारी में नाबाद रहने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. यकीनन माही ने आईपीएल में इस कारनामें को करके दुनिया को चौंका कर रख दिया है.
आईपीएल के इतिहास में धोनी के बाद सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा हैं. जडेजा 80 बार ऐसा कमाल आईपीएल करियर में कर चुके हैं वहीं, पोलार्ड 52 बार और एबी डिविलियर्स बार नाबाद रहे हैं. वहीं, विराट कोहली अपनी पारी के दौरान 40 बार आईपीएल में नाबाद रहने में अबकर सफल रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल में सर्वाधिक बार नाबाद रहने वाले बल्लेबाज: (Most times remained not out in IPL)
100* – एमएस धोनी
80 – रवींद्र जडेजा
52 – कीरोन पोलार्ड
50 – दिनेश कार्तिक
49 – डेविड मिलर
44 – डी.जे. ब्रावो
44 – यूसुफ पठान
42 – हार्दिक पांड्या
40 – एबी डिविलियर्स
40 – विराट कोहली
इतना हीं नहीं, धोनी बतौर विकेटकीपर आईपीएल में सबसे ज्यादा डिस्मिसल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. धोनी के नाम अब बतौर विकेटकीपर 200 डिस्मिसल IPL में करने का महारिकॉर्ड दर्ज हो गया है. धोनी ने अबतक अपने आईपीएल करियर में 153 कैच और 47 स्टंपिंग करने में सफलता हासिल कर ली है.

आईपीएल में विकेटकीपर तौर पर सबसे ज्यादा डिस्मिसल करने वाले खिलाड़ी (Most dismissals by a WK in the IPL)
200* – एमएस धोनी (269 पारी)
174 – दिनेश कार्तिक (235 पारी)
113 – रिद्धिमान साहा (149 पारी)
100 – ऋषभ पंत (112 पारी)
90 – रॉबिन उथप्पा (114 पारी)
केकेआर को लगा झटका
चेन्नई की जीत ने केकेआऱ को प्लेऑफ की उम्मीद के लिए तगड़ा झटका दिया है. इस हार के बाद केकेआऱ प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. अब केकेआऱ को दो मैच जीतने हैं और प्लेऑफ की उम्मीद को बनाए रखना है तो अपने सभी मैच जीतने होंगे और साथ ही नेट रन रेट को भी बनाए रखना होगा. बता दें कि दो जीत भी केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की गारंटी नहीं देगी. केकेआर को दूसरे टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. केकेआर को उम्मीद करनी होगी कि मुंबई इंडियंस अपने सारे मैच हार जाए जिससे टीम केकेआर को फायदा पहुंचे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं