विज्ञापन

IPL 2027 में CSK की प्लेइंग XI में नहीं होंगे MS धोनी? रिटेंशन लिस्ट से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

IPL 2027 रिटेंशन डेडलाइन से पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन CSK की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सकते हैं.

IPL 2027 में CSK की प्लेइंग XI में नहीं होंगे MS धोनी? रिटेंशन लिस्ट से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
MS Dhoni
NDTV

आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान अगले सीजन में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सकते हैं. ऐसे में एक बार फिर धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या वह अपना शानदार आईपीएल करियर आगे बढ़ाएंगे या फिर मैदान को अलविदा कह देंगे.

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?

17 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने वाली हैं. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 45 वर्षीय धोनी के IPL 2027 में CSK की प्लेइंग इलेवन में खेलने की संभावना काफी कम है. हालांकि धोनी या फ्रेंचाइजी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.  

अभी तक नहीं लिया है अंतिम फैसला

धोनी ने अपने भविष्य को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि दिसंबर से पहले वह मेडिकल टेस्ट कराएंगे, जिसके बाद तय करेंगे कि उनका शरीर एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार है या नहीं. अक्टूबर में बेंगलुरु में आयोजित एक हेल्थकेयर इवेंट में धोनी ने मजाकिया अंदाज में अपनी फिटनेस की तुलना एक पुरानी गाड़ी से की थी, जिसे चलते रहने के लिए लगातार मेंटेनेंस की जरूरत होती है.

CSK चाहती है चेपॉक में विदाई

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन पहले ही कह चुके हैं कि वह उम्मीद करते हैं कि धोनी चेपॉक में घरेलू दर्शकों के सामने अपना विदाई मुकाबला खेलें. हालांकि अंतिम फैसला पूरी तरह धोनी के हाथ में है और फ्रेंचाइजी भी उनके निर्णय का इंतजार कर रही है.

विकेटकीपिंग को लेकर CSK के पास विकल्प

अगर धोनी अगले सीजन नहीं खेलते हैं तो भी CSK के पास विकेटकीपिंग के कई विकल्प मौजूद हैं. संजू सैमसन, जो IPL 2026 से पहले टीम से जुड़े थे, पहले से स्क्वॉड में हैं. इसके अलावा युवा विकेटकीपर कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल भी टीम के साथ हैं. ऐसे में विकेटकीपिंग विभाग को लेकर फ्रेंचाइजी पर ज्यादा दबाव नहीं होगा.

चोट के कारण नहीं खेल पाए थे IPL 2026

धोनी IPL 2026 में चोटों की वजह से पूरा सीजन नहीं खेल सके थे. कैल्फ स्ट्रेन सहित कई फिटनेस समस्याओं ने उन्हें मैदान से दूर रखा था. यही कारण है कि IPL 2027 में उनकी उपलब्धता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

IPL में कैसा रहा है धोनी का करियर?

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अब तक 278 मैच खेले हैं. उन्होंने 242 पारियों में 5,439 रन बनाए हैं. IPL में उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.46 का रहा है. धोनी के नाम 24 अर्धशतक हैं. उन्होंने IPL करियर में 375 चौके और 264 छक्के लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा है.

यह भी पढ़ें-  '10 साल बाद पछताएंगे विराट कोहली...,' कपिल देव ने स्टार क्रिकेटर को लेकर क्यों कह दी इतनी बड़ी बात?

यह भी पढ़ें-   IPL 2027: एक ट्रेड और राजस्थान बन जाएगी खतरनाक टीम, मोहम्मद शमी को लेकर आई बड़ी रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2027, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com