विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2020

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ल‍िया संन्यास

एमएस (MS Dhoni) शुक्रवार को ही चेन्नई के बाकी खिलाड़ियों के साथ अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे. ऐसे में किसी को भी बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पूर्व कप्तान अचानक से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे.

MS Dhoni अब कभी टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई नहीं पड़ेंगे
  • इंस्टाग्राम पर सूचित कर किया संन्यास का ऐलान
  • आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे
  • भारत के सबसे कामयाब कप्तान रहे हैं एमएस

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर से सभी को चौंकाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मतलब यह है कि अब एमएस धोनी न वनडे की टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे और न ही टी20 खेलते दिखाई पड़ेंगे, लेकिन माही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में खेलना जारी रखेंगे. धोनी टेस्ट फॉर्मेट से काफी पहले ही संंन्यास ले चुके हैं. एमएस (MS Dhoni) शुक्रवार को ही चेन्नई के बाकी खिलाड़ियों के साथ अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे. ऐसे में किसी को भी बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पूर्व कप्तान अचानक से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे. एमएस धोनी (MS Dhoni) पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे थे और क्रिकेट पंडितों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच तब से ही लगातार उनके भविष्य को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इन चर्चाओं के बीच एमएस ने हमेशा ही चुप्पी साधे रखी 

 विश्व कप के बाद एमएस धोनी ने सैन्य ट्रेनिंग में भी हिस्सा लिया था. ट्रेनिंग के दौरान भी एमएस को लेकर लगातार चर्चा होती रही कि माही टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. लॉकडाउन से पहले आईपीएल की तैयारी के लिए लगे चेन्नई शिविर में लंबे समय बाद जब एमएस नेट में लंबे-लंबे शॉट लगाते हुए देखा तो सभी ने यही कहा कि एमएस के भीतर अभी काफी क्रिकेटर बची हुई है, लेकिन कोरोनायावयरस की महामारी ने सारे समीकरण बदल कर रख दिए. और जब करीब तीन महीने के सन्नाटे के बाद कुछ तस्वीर साफ हुई, तो आईपीएल के आयोजन में कुछ विलंब हुआ, तो टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल चला गया.

निश्चित ही इस बात ने एमएस धोनी को संन्यास का फैसला लेने में पूरी मदद की होगी क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप तक एमएस धोनी 40 साल के हो जाएंगे और ऐसे में धोनी ने किसी युवा खिलाड़ी का हक मारना उचित नहीं समझा होगा. बहरहाल, इस चैंपियन खिलाड़ी के प्रशंसकों के लिए अच्छी बात यह है कि आईपीएल के जरिए उन्हें एमएस के आतिशी शॉट और उनके हेलीकॉप्ट शॉटों का दीदार होता रहेगा. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com