Ravindra Jadeja Vs Sanath Jayasuriya: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच (IND vs ENG) में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया है और ड्राइवर सीट पर है. भारतीय टीम पहली पारी में 436 रन बना पाने में सफल रही. भारत की ओर से जडेजा ने कमाल करते हउए 87 रन बनाए. भारत ने इंग्लैंड पर 190 रन की बढ़त बना ली है. बता दें कि जडेजा ने अपनी 87 रन की पारी में अबतक 7 चौके और 2 छक्के लगाने में सफल रहे हैं. जडेजा ने अपनी पारी के दौरान पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
बता दें कि जडेजा अब टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में जयसूर्या से आगे निकल गए हैं. जयसूर्या ने अपने टेस्ट करियर में 59 छक्का लगाने में सफल रहे थे. वहीं, अब जडेजा ने 60 छक्के अपने टेस्ट करियर में पूरे कर लिए हैं. जडेजा के पास अब तीसरे दिन कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में कुल 61 छक्का लगाए हैं. अब तीसरे दिन जडेजा अपनी पारी के दौरान 2 और छक्का लगाने में सफल रहते हैं तो कपिल देव को पछाड़ देंगे. वैसे टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है. स्टोक्स ने 127 छक्का टेस्ट करियर में अबतक लगाए हैं. मैक्कुलम के नाम 107 छक्का दर्ज है. भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का वीरेंद्र सहवाग ने लगाए है. सहवाग ने 91 छक्का लगाने में सफलता हासिल की है.
यह भी पढ़ें:
Ranji Trophy 2024: मनोज तिवारी का बड़ा रिकॉर्ड, कारनामा करने वाले बंगाल के केवल चौथे बल्लेबाज बने
बता दें कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे, भारत के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था. खासकर भारतीय स्पिनरों ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं