भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर मोहम्मद सिराज को इलेवन में शामिल नहीं किया गया है जिसके बाद फैन्स और पूर्व दिग्गज निराश है. यही कारण है कि कई पूर्व क्रिकेटरों ने सिराज के प्लेइंग 11 में न खेलने पर निराशा जाहिर की है. दरअसल, सिराज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज गेंदबाज हैं.
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में सिराज ने 43 विकेट लिए हैं. वहीं, नंबर 2 पर इस समय जसप्रीत बुमराह हैं. बुमराह ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में ये खबर लिखे जाने तक अबतक कुल 34 विकेट लिए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर रविंद्र जडेजा हैं. जडेजा के नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 33 विकेट हासिल कर चुके हैं.
नंबर 4 पर प्रसिद्ध कृष्णा हैं जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा ने 24 विकेट लिए हैं. इसके बाद पांचवें नंबर पर कुलदीप यादव हैं. कुलदीप ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में अबतक कुल 21 विकेट लेने में सफलता हासिल कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें | कमबैक पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द- कहां अब मैंने हिसाब रखना बंद कर दिया है, बताया कहां ध्यान दे रहे
यह भी पढ़ें | 'यकीन करना मुश्किल...', मोहम्मद सिराज की फिर हुई अनदेखी तो भड़के मोहम्मद कैफ, मोर्ने मोर्कल पर साधा 'निशाना'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं