इस साल जनवरी में 15 से 19 की तारीख को करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमी कभी नहीं भूलेंगे. इन्हीं पांच दिनों के भीतर टीम विराट (Virat Kohli) ने कंगारुओं को गाबा में पटखनी देते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से फतह की थी. और किसी भारतीय टीम ने 32 साल के बाद कंगारुओं को उन्हीं की धरती पर मात देने का कारनामा किया था. यही वह सीरीज थी, जिसमें भारतीय युवाओं ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया था. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई में मोहम्मद सिराज, टी. नटराजन (T.Natarajan), शुबमन गिल (Shubman Gill), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की "युवा टीम" दिखाया कि भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी विश्व क्रिकेट पर छा जाने के लिए तैयार है. इन युवाओं ने दम दिखाया, तो भारतीय उद्योगपति सहित तमाम हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से इस युवा सेना का सम्मान किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहरहाल, जिन दिग्गजों ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई और प्रशंसका की थी, उन्हीं में से एक थे महेंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महेंद्रा, जिन्होंने टीम के छह खिलाड़ियों को एसयूवी गाड़ी देने का ऐलान किया था. और अब वह एक-एक करके सभी से अपना वादा निभा रहे हैं. एक दिन पहले ही कंपनी की तरफ से लेफ्टी सीमर टी. नटराजन को एसयूवी भेंट की थी. और अब इसी कड़ी में आज कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीतने वाले मोहम्मद सिराज को गाड़ी भेंट की. इसी दौरे की शुरुआत में सिराज के पिता का निधन हो गया था. ऐसे आड़े समय में भारतीय मैनेजमेंट ने सिराज को भारत लौटने का विकल्प दिया था, लेकिन सिराज ने ऑस्ट्रेलिया में रुकने का फैसला करते हुए अपनी गेंदों से कंगारू बल्लेबाजों के दांत खट्टे कर दइए थे.
सिराज ने कंपनी से मिली गाड़ी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की जिसमें उनके बड़े भाई और मम्मी गाड़ी के सामने खड़े दिखायी रहे हैं. सिराज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "फिलहाल इस समय शब्दों की कमी पड़ रही है. सिराज ने आनंद महेंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि यहां ऐसा कुछ नहीं है, जिसके जरिए मैं यह बता सकूं कि मैं आपके तोहफे को लेकर कैसा महसूस कर रहा हूं. मैं केवल इतना कहूंगा कि आपको बहुत ज्यादा शुक्रिया आनंद सर". बता दें कि थार एसयूपी को महेंद्रा ग्रुप ने खासतौर पर उन युवाओं के लिए बनाया है, जो कम पैसों में एसयूवी गाड़ी का लुत्फ उठा सकते हैं. थारएसयूवी की कीमत ऑन रोड 12.10 लाख से लेकर 14.15 लाख रुपये तक है. निश्चित ही, आनंद महेंद्रा का यह तोहफा देश के लाखों-करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देगा.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं