विज्ञापन

'मियां भाई' की बाउंसर बनी 'खूनी गेंद', बीच मैदान में दर्द से चीख उठे अनुकूल, फिर क्या हुआ?

अनुकूल रॉय को मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोट लग गई है. उनकी चोट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोट के बाद उनके हाथ से खून बहने लगा.

'मियां भाई' की बाउंसर बनी 'खूनी गेंद', बीच मैदान में दर्द से चीख उठे अनुकूल, फिर क्या हुआ?
अनुकूल रॉय को लगी चोट

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्‍नई में खेला जा रहा है. जहां ईस्ट जोन के बल्लेबाज अनुकूल रॉय बाल बाल गंभीर रूप से चोटिल होने से बच गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें वह उंगली में लगी चोट के बाद दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में उनकी उंगली से टपकते खून को भी देखा जा सकता है. हालांकि, उन्होंने जज्बा दिखाया और मैदान से बाहर जाने के बजाय फिजियो का सहारा लेकर क्रीज पर जमे हुए हैं और 65 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हुए अनुकूल 

अनुकूल रॉय को यह असहनीय पीड़ा किसी और गेंदबाज की गेंद पर नहीं बल्कि भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर लगी है. जिन्हें फैंस प्यार से 'मियां भाई' कहकर भी बुलाते हैं. क्रीज पर कदम जमा रहे अनुकूल के खतरनाक इरादों को भांपते हुए सिराज ने उनके खिलाफ एक दनदनाती हुई बाउंसर का इस्तेमाल किया. जहां वह खूद को बचाने में नाकामयाब रहे. इस बीच गेंद उनके बाएं दस्ताने पर बुरी तरह से जा टकराई. जिसके बाद उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @X

अनुकूल की चोट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ पल के लिए खेल को रोकना पड़ा. इस दौरान फिजियो ने मैदान में आकर उनकी चोट का जायजा लिया और इलाज किया. तब जाकर कहीं उनको थोड़ी राहत मिली. फिर जाकर दोबारा खेल शुरू हुआ. 

सिराज ने दिखाया बड़ा दिल 

हालांकि, इस दौरान मोहम्मद सिराज ने बड़ा दिल दिखाया. वह तुरंत बल्लेबाज के पास पहुंचे और उनकी स्थित को भांपा. जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. लोग सिराज के इस दरियादिली की खूब सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- मोहाली में जीत के बाद शुभमन गिल का शाही अंदाज, 3.55 करोड़ वाली मर्सिडीज कार से निकले बाहर, VIDEO
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Anukul Sudhakar Roy, Mohammed Siraj, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com