विज्ञापन

मोहाली में जीत के बाद शुभमन गिल का शाही अंदाज, 3.55 करोड़ वाली मर्सिडीज कार से निकले बाहर, VIDEO

लुधियाना लायंस और फाजिल्का फाल्कन्स मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को 3.55 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एएमजी जीटी 63 कार में बाहर निकलते हुए देखा गया.

मोहाली में जीत के बाद शुभमन गिल का शाही अंदाज, 3.55 करोड़ वाली मर्सिडीज कार से निकले बाहर, VIDEO
शुभमन गिल का शाही अंदाज

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल मौजूदा समय में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शिरकत कर रहे हैं. जहां वह फाजिल्का फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं. टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला बीते कल (छह सितंबर 2026) लुधियाना लायंस और फाजिल्का फाल्कन्स के बीच मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. जहां फाजिल्का की टीम रोमांचक मुकाबले में एक रन से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के बाद शुभमन गिल को मर्सिडीज बेंज एएमजी जीटी 63 कार में बैठकर स्टेडियम से बाहर निकलते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि दो दरवाजों वाली इस टॉप मॉडल कूप कार की एक्स शोरूम कीमत आर्थिक राजधानी मुंबई में 3.55 करोड़ रुपये है.

मैच के दौरान भी खूब चला शुभमन गिल का बल्ला 

मैच के दौरान भी शुभमन गिल का बल्ला खूब चला. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 190.48 की स्ट्राइक रेट से 40 कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और एक बेहतरीन छक्का देखने को मिला. पिछले मुकाबले में वह अपनी टीम फाजिल्का फाल्कन्स की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे. 

रोमांचक मुकाबले में फाल्कन्स को एक रन से मिली जीत

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो मोहाली में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाजिल्का फाल्कन्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए गिल सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा प्रेरित दत्ता ने 23 गेंद में 36, जबकि ईश राव ने 25 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लुधियाना लायंस की टीम जीत से महज एक कदम दूर रह गई. टीम के लिए नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए माधव सिंह पठानिया ने महज 16 गेंदों में 37 रनों की नाबाद बेशकीमती पारी खेली. मगर वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके. 

उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए कार्तिक शर्मा ने 29 गेंद में 32, कृष भगत ने 23 गेंद में नाबाद 28 और अर्जुन राजपूत ने 19 गेंद में 27 रनों का योगदान दिया.  

यह भी पढ़ें- 'अरे दीवानों मुझे पहचानो', 8 चौके, 5 छ्क्के, दनदनाती हुई सेंचुरी, 'बोकारो के लाल' ने टेस्ट में किया T20 वाला कमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com