Indian Pacer with 900 Professional Wicket: दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 विकेट पूरे करके एक ऐतिहासिक कमाल कर दिखाया है. टीम से बाहर चल रहे शमी ने ऐसा कमाल करके 900+ विकेट वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. मोहम्मद शमी ने 30 अगस्त को प्रोफsशनल क्रिकेट में 900 विकेट पूरे किए. शमी प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज़ बन गए हैं, इसमें सभी T20, लिस्ट A/वन-डे क्रिकेट और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट शामिल हैं. शमी ने यह उपलब्धि दलीप ट्रॉफ़ी 2026 के सेमीफाइनल के पहले दिन सेंट्रल जोन के बॉलिंग ऑल-राउंडर अरशद खान का विकेट लेने के साथ पूरा किया है.
THE CLASS OF SHAMI 🫡🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 31, 2026
- He completed 900 wickets in Professional cricket. pic.twitter.com/0t4jUs6fMZ
प्रोफेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पहले नंबर पर कपिल देव हैं. कपिल ने 1170 विकेट अपने नाम किए हैं. दूसरे नंबर पर जहीर खान हैं. जहीर खान ने 1168 विकेट लेने का कमाल किया है. तीसरे नंबर पर जवागल श्रीनाथ हैं. श्रीनाथ ने 940 विकेट लिए हैं. जयदेव उनादकट चौथे नंबर पर है. उनके नाम प्रोफेशनल क्रिकेट में अबतक 940 विकेट लेने का कमाल दर्ज है. विडय कुमार के नाम 923 और अब शमी 900 विकेट हासिल कर चुके हैं.
प्रोफेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज (फ़र्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20 को मिलाकर)
- 1170 - कपिल देव (835 FC + 335 लिस्ट A)
- 1168 - जहीर खान (672 + 357 + 139)
- 940 - जवागल श्रीनाथ (533 + 407)
- 940 - जयदेव उनादकट (494 + 185 + 261)
- 923 - विनय कुमार (504 + 225 + 194)
- 900* - मोहम्मद शमी (379 + 283 + 238)
शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह मुश्किल
शमी वर्तमान में सेलेक्टर्स की नजर से दूर हो गए हैं. जब जसप्रीत बुमराह चोटिल थे, तब भी शमी को रेड-बॉल या व्हाइट-बॉल स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था. अब भारतीय टीम आकिब नबी और गुरनूर बरार जैसे नए तेज गेंदबाजों पर भरोस ाजता रही है. इसके अलावा प्रिंस यादव को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मौके मिल रहे हैं. न्यूजीलैंड में होने वाली अगली टेस्ट सीरीज के लिए शमी पर विचार किए जाने का एकमात्र संकेत ऑस्ट्रेलिया A के ख़िलाफ़ इंडिया A स्क्वाड में उनका चुना जाना हो सकता है. न्यूजीलैंड के हालात उनके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. साथ ही, यह देखना अभी बाकी है कि क्या शमी जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ ईरानी कप 2026 मैच के लिए 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' स्क्वाड में शामिल हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं