विज्ञापन

भारत से हार के बाद शुरू हुई पाकिस्तान की बर्बादी, मोहम्मद यूसुफ ने टीम की बदहाली पर खोला बड़ा राज

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ हाल के समय में पाकिस्तान क्रिकेट में हो रही उथल-पुथल से काफी खफा है और उन्होंने पाकिस्तान टीम की बर्बादी पर बड़ा बयान दिया है.

भारत से हार के बाद शुरू हुई पाकिस्तान की बर्बादी, मोहम्मद यूसुफ ने टीम की बदहाली पर खोला बड़ा राज
पाकिस्तान टीम की बर्बादी का असली कारण

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट में हालिया उथल-पुथल पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट दौरे के दौरान किए गए बड़े बदलाव, सिर्फ खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि अंदरूनी कलह और मतभेदों के उस पुराने चक्र का हिस्सा हैं जो अक्सर देखने को मिलता है.  इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम के 0-2 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा बदलाव किया और तीसरे टेस्ट से पहले सात खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के दो सदस्यों को घर वापस भेज दिया है.

इन घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूसुफ ने कहा कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने के फैसले में प्रदर्शन के अलावा भी कई बातें शामिल लगती हैं। उन्होंने उस अस्थिरता का भी जिक्र किया जिसने वर्षों से पाकिस्तान क्रिकेट को प्रभावित किया है.

उन्होंने यह भी कहा है साल 2021 में भारत को हराने के  बाद से ही पाकिस्तान की बर्बादी शुरू हुई है. यूसुफ ने समा टीवी से कहा, "2021 में भारत के खिलाफ जो मैच हमने जीता था, उससे हमें बहुत नुकसान हुआ. क्योंकि उस जीत के बाद, खिलाड़ियों को लगने लगा कि उन्होंने कुछ बड़ा हासिल कर लिया है. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें आगे क्या करना है."

उन्होंने आगे कहा, "जब आप अच्छा परफॉर्म कर रहे हों, तो आपको विनम्र रहना चाहिए.  अगर आप अपना कॉलर ऊपर उठाकर बर्ताव करेंगे, और बेइज्जती करेंगे, तो दिक्कतें आएंगी. और पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसी बहुत सी दिक्कतें आ चुकी हैं."

इसके अलावा पाकिस्तान के लिए 90 टेस्ट मैच खेलने वाले यूसुफ ने कहा कि 1992 वर्ल्ड कप में टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद से ही यह अस्थिरता बार-बार सामने आती रही है, उन्होंने कहा, "1992 वर्ल्ड कप की शानदार जीत के बाद से ही ऐसी उथल-पुथल बार-बार देखने को मिली है, जिससे स्थिरता खत्म हुई है और ध्यान खेल से हटकर दूसरी चीजों पर गया है."

उनके ये कमेंट्स पीसीबी द्वारा टेस्ट स्क्वाड से मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद ओवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज करने के बाद आए हैं. लॉर्ड्स में इंग्लैंड के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में भी पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार मिली थी. बोर्ड ने रेड-बॉल हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया है, और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और एशले नोफके बाकी दौरे के लिए बैक-रूम की जिम्मेदारियां संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- 92.97m वाले अरशद टॉप पर, 92.62m के साथ पथिरागे पीछे, नीरज को झटका, एशिया के 5 सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के सामने चमके वैभव सूर्यवंशी, सिराज पर बरसाए रन, क्या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी?

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com