- मोहम्मद रिजवान ने की यू-ट्यू्ब चैनल पर बात
- बताया विराट के मुलाकात के बारे में
- बोले-सभी क्रिकेटर एक परिवार की तरह
मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) विश्व क्रिकेट में सबसे तेजी से उभरते सितारों में से एक हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. 2021 टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान और भारतीय टीम के बीच मैच में रिजवान ने नाबाद 79 रन बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पहली बार था जब पाकिस्तान ने विश्व कप मैच में भारत को हराया था. मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) रिजवान के पास गए और उनसे बात की. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने कभी यह खुलासा नहीं किया कि कोहली ने उन्हें क्या कहा, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार बताया कि विराट से मिलने वाला वो क्षण वाकई शानदार था.
यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
एक यू ट्यूब शो Cricket Baaz with Waheed Khan में इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि मैं पहली बार कोहली से मिला था. मैंने उसके बारे में जो बातें सुनी थीं... दूसरे खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था कि वह मैदान पर आक्रामक रहता है, लेकिन जिस तरह से वह मुझसे मैच से पहले और बाद में मिले...मैं कहता हूं कि हम एक परिवार हैं. हम सभी क्रिकेटर एक परिवार हैं. अगर मैंने 'हमारे विराट कोहली' कहा, तो मुझे नहीं लगता कि यह गलत होगा. जाहिर है, जब हम मैदान पर जाते हैं, तो हमारी प्राथमिकता हमारा सितारा होता है (पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रतीक). हमें इसके लिए खेलना होगा. वहां हमारा कोई भाईचारा या ऐसा कुछ नहीं है. लेकिन मैदान के बाहर, जब हम कोहली से मिले, और हमारे कुछ खिलाड़ी एमएस धोनी से भी मिले, तो हमें बहुत प्यार और स्नेह मिला, वो अहसान सच में कुछ अलग नहीं था.
आगे उन्होंने कहा कि चेतेश्वर पुजारा के साथ मैं काउंटी क्रिकेट खेला हम दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड बना,मैं ही उनको कई बार परेशान करता था. आपको बता दें कि बुधवार से पाकिस्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है.
- 8 जून - पहला वनडे, मुल्तान शाम 4:30 बजे (IST)
- 10 जून - दूसरा वनडे, मुल्तान शाम 4:30 बजे (IST)
- 12 जून - तीसरा वनडे, मुल्तान शाम 4:30 बजे (IST)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं