- प्रेस कांफ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने दिए कई सवालों के जवाब
- बताया क्यों आगामी T20 सीरीज से बाहर हैं रोहित
- दिनेश कार्तिक पर भी दिया बड़ा बयान
भारत और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला के शुरू होने में अब गिनती के महज दो दिन शेष रह गए हैं. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला आगामी गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रृंखला के शुरू होने से पहले आज भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने प्रेस कांफ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए.
द्रविड़ ने हाल ही में आईपीएल में धमाल मचाने वाले 37 वर्षीय विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के बारे में बात करते हुए कहा टीम में उनकी भूमिका स्पष्ट है. उनके कंधों पर निचले क्रम में मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रहेगी, जैसा कि उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम के लिए किया है. उन्होंने आगे बताया कि यही कारण है कि उन्हें टीम में चुना गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
युजवेंद्र चहल बनेंगे भारतीय टीम के नंबर 1 गेंदबाज! खतरे में पड़ा अश्विन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा उन्होंने आगे बताया कि वह रिकॉर्ड 13वीं जीत के बारे में फिलहाल नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं. अगर हम मुकाबले के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे तो हमें जीत मिलेगी, और अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो हमें सीख मिलेगी.
बता दें भारतीय टीम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पिछले 12 मुकाबलों में लगातार जीत हासिल की है. अगर भारतीय टीम अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में भी जीत हासिल करने में कामयाब रहती है तो वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक जीत हासिल करने वाले पहली टीम बन जाएगी.
मुंबई के खिलाड़ी सुवेद पारकर ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड
फिलहाल भारतीय टीम अफगान टीम के साथ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक जीत हासिल करने के मामले में सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर स्थित है. दोनों टीमों ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 12-12 जीत हासिल किए हैं.
इसके अलावा आगामी मुकाबले से नियमित कप्तान रोहित शर्मा के आराम दिए जानें के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शिरकत करते हैं. आप प्रत्येक मुकाबले में सभी खिलाड़ियों के उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. हम चाहते हैं कि वह फिट और तरोताजा रहें. इसलिए कई बार ऐसा होगा जब हम अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम देंगे, और उनके बगैर मैदान में उतरेंगे.'
हरभजन सिंह ने बताया, अगर युवराज सिंह रहे होते भारतीय टीम के कप्तान तो कैसा होता खिलाड़ियों का करियर
मुख्य कोच ने इस दौरान हार्दिक पांड्या की भी जमकर तारीफ की और उनके आईपीएल में नेतृत्व की सराहना की. द्रविड़ ने कहा कि हार्दिक को बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लग रहा है और हम उनसे तीनों क्षेत्रों में योगदान की अपेक्षा कर रहे हैं.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं