- मुसीबत में प्रज्ञान ओझा का परिवार
- नमन ओझा के पिताजी हुए गिरफ्तार
- बैंक में थे कार्यरत
मध्य प्रदेश (MP) पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा (Naman Ojha) के पिता को 2013 के धन गबन के कथित मामले में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि मामला कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है जब क्रिकेटर के पिता वी के ओझा 2013 में बैतूल के जौलखेड़ा इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के प्रबंधक के रुप में तैनात थे.
यह भी पढ़ें- मुंबई के खिलाड़ी सुवेद पारकर ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड
पुलिस ने 2014 में मुलताई कस्बे में करीब सवा करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज किया था. मुलताई थाना प्रभारी सुनील लता ने बताया कि फरार चल रहे ओझा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तारी के बाद ओझा को सोमवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल बनेंगे भारतीय टीम के नंबर 1 गेंदबाज! खतरे में पड़ा अश्विन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की ऋण राशि को शाखा में 34 फर्जी खाते खोलकर उसमें कथित रूप से हस्तांतरण के बारे में तत्कालीन बैंक प्रबंधक रितेश चतुर्वेदी की शिकायत के बाद 19 जून 2014 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाद में फर्जी खातों से यह राशि निकाल ली गई. उन्होंने बताया कि ओझा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज) और 120- बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अगर खिलाड़ी की बात करें तो नमन ओझा ने भारत के लिए 1 टेस्ट , 1 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं. आईपीएल में उनका अच्छा खासा करियर कहा है उन्होंने 113 मैच आईपीएल में खेले हैं. इतने मैचों में उनके नाम 1554 रन हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं