Mohammad Kaif react on U19 World Cup Final: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था तब मोहम्मद कैफ ने रिएक्ट करते हुआ कहा था कि भारतीय टीम को हार जरूर मिली लेकिन टीम इंडिया विरोधी टीम से ज्यादा जीत की हकदार थी. यह बैडलक था कि भारत उस दिन अच्छा नहीं खेल पाया. मेरे नजर में भारत ही विजेता है. कैफ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कहा था कि, टीम कागज और मैदान पर भारत से मजबूत नहीं थी. लेकिन अब अंडर 19 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया तो एक बार फिर कैफ ने इसपर रिएक्ट किया और माना है कि इस बार यकीनन कागज औऱ मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से बेहतर थी.
यह भी पढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "अंडर-19 स्तर पर टीम के नतीजे ज्यादा मायने नहीं रख.. भविष्य के सितारे सबक सीखते हैं जो उन्हें लंबी यात्रा में मदद करता है.. अच्छा खेला भारत. इस बार ऑस्ट्रेलिया को पिच और कागज पर अच्छी टीम रही, कहना पड़ेगा."
At u-19 level team results don't matter much. Future stars learn lesson that help them in long journey.. Well played India. This time have to say Australia good on pitch, and on paper 😊#U19WorldCup2024
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 11, 2024
बता दें कि साल 2000 में कैफ की कप्तानी में भारत ने पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारतीय टीम अबतक पांच बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही है लेकिन रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने से चूक गई. वहीं, साल 2010 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम अंडर 19 विश्वकप का खिताब जीतने में सफल रही है. यह चौथी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्डकप का खिताब जीतने में कामयाबी पाई है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से भारत को हरा दिया.
फाइनल मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम इसके जवाब में 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर आउट हो गई. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन आदर्श सिंह (47) ने बनाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं