विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

आईसीसी महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में मिताली राज शीर्ष पर

ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और न्यूजीलैंड की एमी सेटरथवेट भी एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

आईसीसी महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में मिताली राज शीर्ष पर
दुबई: भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ शीर्ष पर पहुंच गई. ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और न्यूजीलैंड की एमी सेटरथवेट भी एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग हालांकि चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाने के कारण शीर्ष स्थान से चौथे स्थान पर खिसक गई हैं. मिताली के 753 अंक हैं जबकि एलिस और एमी के क्रमश: 725 और 720 अंक हैं.

खिलाड़ी या बल्ला कौन बनाता है रन, मिताली ने बताया रन बनाने का राज

महिला गेंदबाजों में भारत की झूलन गोस्वामी 652 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं. दक्षिण अफ्रीका की मारियेन केप (656) शीर्ष पर हैं.

इस बीच गत चैंपियन आस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत से ना सिर्फ चार अंक जुटाए बल्कि महिला टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी हासिल कर लिया.इंग्लैंड ने इस महीने की शुरुआत में वार्षिक अपडेट के बाद पहली बार आस्ट्रेलिया को शीर्ष स्थान से हटाया था.

बीबीसी की 2017 की 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में मिताली राज को मिली जगह
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithali Raj, ICC Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com