- मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास लिया
- सोशल मीडिया पर किया ऐलान
- मिताली ने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं
भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया (Indian Women Cricket Team) की पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पत्र के साथ की घोषणा की. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि इतने सालों तक प्यार और मेरा साथ देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. आप सब के स्पोर्ट और आशीर्वाद से मैं अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही हूं.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: उमरान मलिक ने फेंकी दुनिया की सबसे तेज गेंद, क्या तोड़ दिया शोएब अख्तर का रिकॉर्ड?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी के साथ उन्होंने पत्र में लिखा, "इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. इसने मुझे निश्चित रूप से एक व्यक्ति के रूप में आकार दिया और उम्मीद है कि भारतीय महिला क्रिकेट को भी आकार देने में मदद मिलेगी होगी."
Thank you for all your love & support over the years!
— Mithali Raj (@M_Raj03) June 8, 2022
I look forward to my 2nd innings with your blessing and support. pic.twitter.com/OkPUICcU4u
मिताली के अपने पत्र में फैंस का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ बीसीसीआई और सचिव जय शाह को भी धन्यवाद किया है.
दाएं हाथ की बल्लेबाज मिताली के नाम वनडे क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन है. उन्होंने भारत के लिए 232 वनडे मैच खेलते हुए 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए हैं. उन्होंने जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में वो भारतीय टीम की कप्तान थी. भारत ने इस टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था.
उनकी कप्तानी में 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी. जहां इंग्लैंड के हाथों बेहद कम अंतर से उसे हार का सामना करना पड़ा था. मिताली की कप्तानी में भारत साल 2005 के महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत हुई थी. मिताली विमेंस टी20 चैलेंज में वेलोसिटी टीम की भी कप्तान हुआ करती थीं.
यह भी पढ़ें : India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये पांच भारतीय हो सकते हैं 'तुरुप का इक्का'
39 वर्षीय मिताली ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 699 टेस्ट रन, 7805 वनडे रन और 2364 टी20 रन शामिल हैं. उनकी गिनती दुनिया के महानतम महिला क्रिकेटरों में होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं