- उमरान मलिक की तस्वीर हो रही है वायरल
- बीसीसीआई ने नहीं दी ऐसी कोई सूचना
- शोएब अख्तर के नाम हैं सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड
आईपीएल 2022 में अपनी तेज गेंदबाजी से सनसनी फैलाने वाले भारत के युवा गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को लेकर सोशल मीडिया पर आजकल एक बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि जम्मू एक्सप्रेस के नाम से मशहूर मलिक ने शोएब अख्तर के दुनिया की सबसे तेज गेंद (Fastest ball in Cricket) फेंकने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
इस तरह की बातें की जा रही हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले मैच (IND vs SA) के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया के दूसरे प्रैक्टिस सेशन के दौरान उमरान ने 163.7 किमी प्रति घंटा की रफतार से गेंद फेंकी है, जो की पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज (Shoaib Akhtar) के रिकॉर्ड से ज्यादा है. उनकी कुछ फोटो बॉलिंग मशीन पर अंकित 163.7 kph के साथ सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें : India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये पांच भारतीय हो सकते हैं 'तुरुप का इक्का'
क्या है सच्चाई ?
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को छोड़कर इस बात की कहीं कोई पुख्ता जानकारी नहीं है तो ये कहा जा सकता है कि इस खबर को सोशल मीडिया पर तैयार किया गया है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने साल 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.3 kph की रफतार के गेंद फेंक कर रिकॉर्ड बनाया था. अख्तर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक तौर से 100 मील प्रति घंटा की रफ्तार को पार करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. अख्तर ने नाम दूनिया की टॉप पांच सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड दर्ज है.
आईपीएल 2022 के दौरान मलिक कई बार 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफतार वाली गेंद फेंक कर अख्तर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे. 22 वर्षीय खिलाड़ी के नाम 157 किमी प्रति घंटा के साथ इस टी20 टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी सबसे तेज गेंद दर्ज है. उमरान ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 22 विकेट लिए थे और टॉप पांच विकेट लेने वाले प्लेयर्स में शामिल रहे थे.
इस सीजन उनके प्रभावी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरु होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है. हालांकि अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल का भी नाम स्क्वाड में होने से प्लेइंग XI में जगह मिलना उनके लिए मुश्किल हो सकता है.
यह भी पढ़ें : 'सबको पीछे छोड़ा..', BCCI के पूर्व सेलेक्टर ने Joe Root को कोहली, विलियमसन और स्टीव स्मिथ से आगे बताया
दिल्ली में होने वाले टी20 से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उमरान मलिक को लेकर कहा, "उमरान मलिक के पास रफ़्तार है और वो हर सेशन के साथ सुधार कर रहे हैं. उन्हें अभी काफ़ी कुछ सीखना है. हनारे पास बड़ी टीम है. हमें वास्तविकता में रहना होगा."
भारतीय टी20 टीम: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं