विज्ञापन

स्टार्क को मिला इस प्रतिबद्धता का इनाम, लिया था बड़ा फैसला, पेसर ने कहा, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ना गौरव की बात

कंगारू स्टार पेसर ने कहा है कि कपिल देव के साथ उनका नाम लिया जाना सम्मान की बात है. वह रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहे हैं

स्टार्क को मिला इस प्रतिबद्धता का इनाम,  लिया था बड़ा फैसला, पेसर ने कहा, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ना गौरव की बात

Mitchell starc on Kapil Dev: अगले कुछ दिनों में जब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, तो कंगारू लेफ्टी पेसर मिचेल स्टॉर्क भारत के महान कपिल देव के 434 विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. स्टॉर्क को कपिल से आगे निकलने के लिए सिर्फ 2 ही विकेट की दरकार है.  स्टार्क ने कहा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात होगी.  फिलहाल स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं, जबकि कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज हैं.13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पास कपिल को पीछे छोड़ने के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439 विकेट) से भी आगे निकलने का मौका होगा. वैसे अगर मिचेल स्टॉर्क इस मुकाम पर खड़े हैं, तो उसके पीछे उनका पिछले टेस्ट क्रिकेट को वरीयता देने के लिए बीच आईपीएल में हटने का फैसला भी था. 

साल 2024 में स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें रिलीज किए जाने के बाद दिल्ली ने 11.57 करोड़ में स्टार्क को खरीदा था. साल 2025 सीजन में तो स्टार्क दिल्ली के लिए खेले, लेकिन इस साल वह वह सिर्फ 7 ही मैच खेले. आईपीएल से ऊपर देश को वरीयता देने से पहले  स्टार्क ने 7 मैचों की 6 पारियों में 11 विकेट चटकाए. और इसी प्रतिबद्धा का इनाम स्टार्क को मिला है कि वह कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने के एकदम मुहाने पर खड़े हैं. 


इस उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर स्टार्क ने ‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस' से कहा, ‘इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेल ली है. कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बेहद सम्मान की बात है. जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक ऐसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. मैं अभी भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं.'

WTC के मौजूदा चक्र में फिलहाल सर्वश्रेष्ठ बॉलर

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने आठ मैचों में 46 विकेट हासिल किए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की सूची में उनसे आगे शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (567) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं. इस 36 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर लगातार मेहनत की है. स्टार्क इस साल आईपीएल में कुछ मैच खेलने के बाद मैदान पर नजर नहीं आए हैं.

उन्होंने कहा, 'जब आप 36 साल के होते हैं और 16 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो उम्मीद रहती है कि आपने अपने खेल में कुछ न कुछ सुधार जरूर किया होगा.'

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला का कार्यक्रम

पहला टेस्ट : 13 से 17 अगस्त, डार्विन

दूसरा टेस्ट : 22 से 26 अगस्त, मैके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitchell Aaron Starc, Australia, Bangladesh, Cricket, Ramlal Nikhanj Kapil Dev
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com