विज्ञापन

6 विकेट और इतिहास! स्टार्क ने ऐसा कमाल किया, जो ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 6 गेंदबाज कर सके हैं

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 20 या 20 से ज्यादा बार 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर शेन वॉर्न का नाम आता है.

6 विकेट और इतिहास! स्टार्क ने ऐसा कमाल किया, जो ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 6 गेंदबाज कर सके हैं
मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में जारी तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने छह विकेट चटकाते हुए एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 20 या 20 से ज्यादा बार 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर शेन वॉर्न का नाम आता है. उनके बाद ग्लेन मैकग्राथ, नाथन लियोन, डेनिस लिली और क्लेरी ग्रिमेट का काबिज हैं. पिछले मुकाबले में 'पंजा' लगाते हुए स्टार्क भी विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं. उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 20 बार टेस्ट क्रिकेट में 'फाइव विकेट हॉल' लिया है. 

मिचेल स्टार्क का टेस्ट करियर 

36 वर्षीय स्टार्क ने 2011 से खबर लिखे जानें तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 110 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 210 पारियों में 26.00 की औसत से 457 सफलता हाथ लगी है. स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में चार बार 10, 20 बार पांच और 21 बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 58 रन खर्च कर सात विकेट टेस्ट की एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज हैं स्टार्क

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे विकेट चटकाने वाले मौजूदा समय में चौथे गेंदबाज हैं. पहले स्थान पर शेन वॉर्न का नाम आता है. वॉर्न के खाते में 708 विकेट हैं. उसके बाद दूसरे स्थान पर नाथन लियोन काबिज हैं. लियोन ने 575 विकेट चटकाए हैं. तीसरे स्थान पर ग्लेन मैकग्राथ का नाम आता है. मैकग्राथ ने 563 टेस्ट सफलता हासिल की है. इन दिग्गजों के बाद चौथे स्थान पर स्टार्क काबिज हैं. जिन्होंने खबर लिखे जाने तक 457 विकेट लिए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज 

708 विकेट - शेन वॉर्न
575 विकेट - नाथन लियोन
563 विकेट - ग्लेन मैकग्राथ
457 विकेट - मिचेल स्टार्क
355 विकेट - डेनिस लिली

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे टी20 से पहले क्यों दहशत में हैं सैंटनर? कल रात से ही सताए जा रही है उसकी चिंता
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, South Africa, Mitchell Aaron Starc, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com