विज्ञापन

IND vs NZ: चौथे टी20 से पहले क्यों दहशत में हैं सैंटनर? कल रात से ही सताए जा रही है उसकी चिंता

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा अगला मुकाबला ईडन पार्क में है. जहां मैदान इससे भी छोटा है. हमें उन्हें रोकने का तरीका ढूंढना होगा.

IND vs NZ: चौथे टी20 से पहले क्यों दहशत में हैं सैंटनर? कल रात से ही सताए जा रही है उसकी चिंता
मिचेल सैंटनर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर 2026) को वेलिंग्टन में खेला गया. जहां एक बार फिर से न्यूजीलैंड की टीम को शिकस्त को सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ मिली लगातार तीसरी शिकस्त से मिचेल सैंटनर काफी निराश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, 'इन खिलाड़ियों को रोक पाना काफी मुश्किल है. हमने आईपीएल में देखा है और आज रात यहां महसूस भी किया.'

सैंटनर ने अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, 'शुरुआती ओवरों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. मगर उसके बाद डेरिल (डेरिल मिचेल) और जैकब्स (बेवन जैकब्स) ने शानदार साझेदारी की. 200 रन अच्छा स्कोर होता है. भारतीय टीम ने आखिरी ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की. ओस आने के बाद गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है.'

उन्होंने कहा, 'पावरप्ले खेल का अहम हिस्सा होता है. भारत ने हमें दिखाया कि उस दौरान किस तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए. हमारी बल्लेबाजी चल रही है. सभी खिलाड़ी अलग-अलग मौकों पर आकर योगदान दे रहे हैं, जो की काफी अच्छी बात है.'

सैंटनर से जब पूछा गया कि गेंदबाजी में उनकी टीम क्या अलग कर सकती थी. मुकाबले के दौरान खुद उन्होंने पहले गेंदबाजी क्यों नहीं की? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'पहली पारी में मैंने अक्षर को गेंदबाजी करते हुए देखा था. जिन्हें पिच से काफी मदद मिल रही थी. हमने ब्रैसवेल को आजमाया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उनका सामना काफी अच्छे तरीके से किया. हम बस उन्हें रोकने की तलाश में रहे. अगला मुकाबला ईडन पार्क में है. जहां मैदान इससे भी छोटा है. हमें उन्हें रोकने का तरीका ढूंढना होगा.'

यह भी पढ़ें- W, 1LB, W, W, 0, W...मिचेल स्टार्क का कहर, 203/1 से 329 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, करियर में 20वीं बार खोला पंजा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Mitchell Josef Santner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com