विज्ञापन

पहले वनडे में भारत की जीत के चार कारण, खुद न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने बताया

न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी पर कहा कि,मुझे लगता है कि पिच पर बाउंस ज्यादा था, और ईडन पार्क में हमने जितनी उम्मीद की थी, उससे पिच थोड़ी तेज भी थी. मुझे लगता है कि हम हालात के हिसाब से उतनी जल्दी नहीं ढल पाए, जितना हमें ढलना चाहिए था.

पहले वनडे में भारत की जीत के चार कारण, खुद न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने बताया
Mitchell Santner
IANS

टीम इंडिया ने बुधवार को ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. भारत के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने खुलकर बताया कि उनकी टीम कहां पिछड़ गई.

सैंटनर के मुताबिक ईडन पार्क की उछाल को सही ढंग से नहीं पढ़ पाना, भारतीय गेंदबाजों का दबाव, बारिश के बाद बदली परिस्थितियां और भारत का बेहतर इस्तेमाल उनकी टीम पर भारी पड़ा.

न्यूजीलैंड की हार के 4 बड़े कारण

सैंटनर ने माना कि पिच उम्मीद से ज्यादा तेज और उछाल वाली थी. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इन परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढाल नहीं सके, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों को श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा. अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ की सटीक गेंदबाजी ने मेजबान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

भारत को मिला बारिश का फायदा

सैंटनर के अनुसार बारिश के बाद विकेट का मिजाज बदल गया था. गेंद और तेजी से स्किड करने लगी, लेकिन भारत ने इन परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल किया जबकि न्यूजीलैंड पीछे रह गया. न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि भारत ने पिच की उछाल का उनकी टीम से बेहतर इस्तेमाल किया. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार शॉर्ट लेंथ पर गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को असहज रखा.

दरअसल, बुधवार को ईडन पार्क में बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज की शानदार गेंदबाजी के बाद अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. भारत के 'अनुभवहीन' तेज गेंदबाजी अटैक ने शानदार सामूहिक प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट कर दिया. जवाब में, भारतीय टीम ने 22.4 ओवर में 143 रनों के संशोधित लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत की जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताए 4 टर्निंग प्वाइंट, जिसने बदल दिया पूरा गेम

यह भी पढ़ें-  सूर्यकुमार यादव को लेकर मुंबई इंडियंस ने लिया अहम फैसला, हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील पर भी अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com