Shamar Joseph Story: शमर जोसेफ ने गाबा टेस्ट मैच (The Gabba, Brisbane) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (Aus vs Wi test match) में 7 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. शमर ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कमाल किया जिसकी तारीफ पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कर रहा है. भारत के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी शमर की तारीफ की और वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत का अहम हीरो करार दिया. सचिन (Sachin Tendulkar reaction viral on Samar Joseph) ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "शमर जोसेफ का 7 विकेट लेने का अद्भुत स्पैल टेस्ट क्रिकेट के धैर्य और नाटकीयता को उजागर करता है. यह वह प्रारूप है जो वास्तव में चुनौती देता है और खिलाड़ी की क्षमता को प्रदर्शित करता है. 27 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज के लिए ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखने के अहम किरदार."
Shamar Joseph's remarkable spell to claim 7 wickets highlights the sheer grit and drama of Test cricket. This is the format that truly challenges and showcases a player's mettle. A key architect in scripting a historic victory for the West Indies in Australia after 27 years.… pic.twitter.com/RUP7UmOW6W
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 28, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि शमर को बल्लेबाजी करने के दौरान चोट लगी थी. ऐसा लग रहा था कि वो ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और गेंदबाजी करने आए. अपनी गेंदबाजी से उन्होंने पूरे मैच को बदल कर रख दिया जोसेफ ने 7 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को हार नसीब हुई. 27 साल के बाद वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैच जीतने में सफल रही तो वहीं 24 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज को जीत मिली है.
शमर जोसेफ ने की थी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी (Who is Shamar Joseph)
बता दें कि 3 साल पहले तक अपने परिवार का पेट भरने के लिए जोसेफ ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की है. भले ही आज शमर ने अपनी गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया है लेकिन उनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है. यही नहीं, एक ऐसा भी दौर उन्होंने देखा है जब उन्हें गेंदबाजी की प्रैक्टिस के लिए गेंद तक उपलब्ध नहीं हो पाती थी. शमर फल और प्लास्टिक बोतल को पिघलाकर गेंद बनाते थे और खेला करते थे. बाद में शमर ने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था. उनकी गेंदबाजी में सही लेंथ और पेस थी जिसके कारण ही उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिला था. गुयाना की तरफ से खेलते हुए शमर ने अपनी गेंदबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी जिसका उन्हें फायदा मिला. साल 2023 में शमर पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग में शामिल हुए और फिर वहां अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने में सफल रहे. सीपीएल 2023 में वो गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेले थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं