Quinton De Kock: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में कब कौन बरस जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है. और कुछ ऐसा ही गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI vs PBKS) के मुकाबले में हुआ. मुंबई के विकेटकीपर क्विंडन डिकॉक ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली. और इसी के साथ ही डिकॉक ने बहुत ही खास कारनामा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MD Dhoni) के मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्द्धतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. और वह आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए. डिकॉक 60 गेंदों पर 8 चौकों ौर 7 छक्कों से 112 रन बनाकर आखिर तक नाबाद रहे
धोनी पीछे, क्विंटन आगे !
शतकीय पारी के साथ ही क्विंटन डिकॉक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. यह कुल मिलाकर मेगा टूर्नामेंट में 25वां मौाक रहा, जब डिकॉक ने अर्द्धशतक जड़ा. वहीं, CSK पूर्व कप्तान एमएस धोनी 24 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. और अभी जबकि धोनी आईपीएल में सक्रिय हैं, तो देखना होगा कि वह डिकॉक से फिर से आगे निकल पाते हैं या नहीं. वैसे इस मामले में बॉस केएल राहुल हैं.
आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर
सबसे ज्यादा 50 बल्लेबाज
31 केएल राहुल
25 क्विंटन डिकॉक
24 एमएस धोनी
21 दिनेश कार्तिक
21 ऋषभ पंत
20 संजू सैमसन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं